सिख गुरुओं ने अपने बलिदान से सनातन की रक्षा की : सीएम योगी

IANS | August 24, 2025 4:21 PM

गोरखपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास में वही जाति और कौम जीवित रहती है, जो अपने पूर्वजों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को जीवन का हिस्सा बनाती है। सिख गुरुओं ने सदैव सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी वीरता, त्याग और बलिदान देश की आत्मा में आज भी जीवित है।

25 अगस्त भारत के इतिहास का काला दिन, जब धमाकों से दहल गए थे दो बड़े शहर

IANS | August 24, 2025 4:15 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के हालिया इतिहास में 25 अगस्त का दिन एक दर्दनाक याद बनकर रह गया है। 2003 में मुंबई और 2007 में हैदराबाद दो सीरियल ब्लास्ट से दहल गए थे। इन घटनाओं ने न सिर्फ कई मासूम जिंदगियां छीन लीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े किए। आज इन हमलों को क्रमशः 22 और 18 साल हो चुके हैं।

स्मृति शेष: नील आर्मस्ट्रांग, दुनिया के पहले शख्स जिन्होंने चांद पर रखा कदम

IANS | August 24, 2025 2:19 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। 25 अगस्त 2012 को दुनिया ने एक ऐसे नायक को खो दिया, जिसने चांद पर पहला कदम रखकर मानवता के सपनों को नई उड़ान दी। नील आर्मस्ट्रांग, ये वो नाम है जो साहस, विज्ञान और असंभव को संभव बनाने की जीवटता का प्रतीक है। अपोलो 11 मिशन के कमांडर के रूप में उन्होंने 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। यह क्षण न केवल इतिहास के पन्नों में, बल्कि हर उस दिल में अमर है, जो अनंत आकाश की ओर देखता है।

देश की वृद्धि दर को बढ़ाने के लिए सीआईआई ने 14 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधारों का ब्लूप्रिंट तैयार किया

IANS | August 24, 2025 2:15 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रविवार को देश की वृद्धि दर को बढ़ने के लिए अपना ब्लूप्रिंट 'प्रतिस्पर्धी भारत के लिए नीतियों' का अनावरण किया। इसमें देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए रोडमैप दिया हुआ है।

हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें : पीएम मोदी

IANS | August 24, 2025 1:52 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं दुनिया भर के जीवन को प्रकाशित करती रहती हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं।

विट्ठलभाई ने विधाई परंपराओं की नींव डालकर भारत के लोकतंत्र को बनाने का काम किया: अमित शाह

IANS | August 24, 2025 1:44 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल 100 वर्ष पहले इसी दिन केंद्रीय विधानसभा का स्पीकर बने थे। इस ऐतिहासिक दिन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए।

स्मृति शेष : उर्दू शायरी का वो शहंशाह अहमद फराज, जिसने दिल और हुकूमत को दम से ललकारा

IANS | August 24, 2025 12:19 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। 25 अगस्त 2008 को जब उर्दू अदब का यह चमकता सितारा हमेशा के लिए ओझल हो गया, तो उसके साथ गजलों का एक ऐसा दौर भी खत्म हो गया जिसने मोहब्बत और बगावत को एक ही सांस में जिया था। अहमद फराज सिर्फ शायर नहीं थे, वे एक अहसास थे, एक आवाज थे और उस जमाने की जुबान थे, जिसमें मोहब्बत का दर्द और हुकूमत से लड़ने का हौसला एक साथ गूंजता था।

भारत में मछली उत्पादन बीते एक दशक में 104 प्रतिशत बढ़ा : केंद्र

IANS | August 24, 2025 12:08 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश का कुल मछली उत्पादन 2013-14 में 96 लाख टन से 104 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 195 लाख टन हो गया है। इसी अवधि में अंतर्देशीय मत्स्य पालन 61 लाख टन से 142 प्रतिशत बढ़कर 147.37 लाख टन हो गया है। यह जानकारी सरकारी की ओर से दी गई।

शख्सियत बेमिसाल: अरुण जेटली ने तर्कों से विपक्ष को दी मात, आर्थिक सुधार का रचा इतिहास

IANS | August 24, 2025 12:12 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपनी बुद्धिमत्ता, वाकपटुता और नेतृत्व क्षमता से इतिहास में अमर हो जाते हैं। ऐसी ही शख्सियत थे अरुण जेटली, जिन्हें न केवल एक तेज-तर्रार वकील और राजनेता के रूप में जाना जाता था, बल्कि उनकी शायराना अंदाज और तर्कपूर्ण भाषणों ने विपक्षियों को भी उनका मुरीद बना दिया था।

बिहार एसआईआर: अमित मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फैली भ्रांतियों को किया खारिज

IANS | August 24, 2025 12:07 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के 22 अगस्त के आदेश के बाद फैली कई गलत व्याख्याओं पर स्पष्टता दी है, खासकर आधार से संबंधित त्रुटिपूर्ण दावे के संदर्भ में।