डायबिटीज से बचाव का आसान फॉर्मूला '7ए', ये आदतें दूर करेंगी 'धीमे जहर' का खतरा

IANS | January 24, 2026 10:28 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। डायबिटीज आज देश में तेजी से फैल रही एक गंभीर बीमारी है। लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। यह शरीर में धीमे जहर की तरह काम करती है और हृदय रोग, किडनी खराब होने, आंखों की समस्या जैसी कई जानलेवा समस्याओं का कारण बनती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दवाइयों से पहले बचाव ही सबसे बेहतर और आसान उपाय है।

नेहरू के विशेष आग्रह पर चुनी थी राजनीति, फिर कैसे कांग्रेस के साथ विजयाराजे सिंधिया के संबंध बिगड़े?

IANS | January 24, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्वतंत्र भारत की राजनीति में कुछ रिश्ते रणनीति से शुरू होकर टकराव पर खत्म होते हैं, ठीक उसी तरह जैसे राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया का संबंध कांग्रेस के साथ रहा। एक ओर कांग्रेस को ग्वालियर रियासत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सिंधिया घराने का सहारा चाहिए था, तो दूसरी ओर राजमाता विजयाराजे सिंधिया राजनीति में प्रवेश ही नहीं करना चाहती थीं। जवाहरलाल नेहरू के विशेष आग्रह पर जिस रिश्ते की शुरुआत मजबूरी और समझौते से हुई, वही आगे चलकर वैचारिक मतभेद, सत्ता संघर्ष और व्यक्तिगत टकराव के कारण खुली राजनीतिक दुश्मनी में बदल गया। यही संबंध भारतीय राजनीति में कांग्रेस बनाम राजमाता की उस कहानी की नींव बना, जिसने मध्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक कई सत्ता समीकरण बदल दिए।

यूरोपीय काउंसिल की अध्यक्ष उर्सुला वॉन पहुंची भारत, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

IANS | January 24, 2026 7:48 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय काउंसिल (ईसी) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शनिवार को भारत पहुंच चुकी हैं। भारत में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने ईसी अध्यक्ष का स्वागत किया। ईयू नेताओं के इस दौरे को बेहद खास दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का ऐलान हो सकता है। विदेश मंत्रालय ने ईसी अध्यक्ष के भारत पहुंचने की जानकारी दी।

राजराजेश्वरी मंदिर: दस महाविद्याओं में शामिल मां राजराजेश्वरी हैं तंत्र की देवी, मंदिर में दीप जलाने से कम होता राहु का प्रभाव

IANS | January 24, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में मां जगदम्बा अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं।

यादों में कृष्णा सोबती: एक बेबाक आवाज, भाषा और साहस की अमर गाथा

IANS | January 24, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। 25 जनवरी की तारीख अपने आप में हिंदी साहित्य के लिए खास है। यह तारीख उस महान लेखिका को याद करने का दिन है, जिन्होंने दशकों तक हिंदी को नई ऊर्जा और नई नैतिक चुनौती दी। ये नाम है कृष्णा सोबती का, जिनका इस दुनिया से जाना उस रचनात्मक साहस का जाना था, जो लिखते समय किसी सुविधा, संकोच या किसी तयशुदा चौखटे को स्वीकार नहीं करता।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को फिर मिली ए+ नेशनल रैंकिंग, विद्युत आपूर्ति में बनी देश की अग्रणी कंपनी

IANS | January 24, 2026 3:56 PM

अहमदाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने एक बार फिर विद्युत वितरण कंपनियों की नेशनल रैंकिंग में ए+ रैंकिंग हासिल की है। यह रैंकिंग पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन द्वारा जारी की गई '14वीं वार्षिक रेटिंग और रैंकिंग' रिपोर्ट में दी गई है।

भाजपा सरकार ने यूपी को बीमारू से ब्रेक-थ्रू राज्य बनाया: अमित शाह

IANS | January 24, 2026 3:16 PM

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कभी लेबर सोर्स स्टेट के रूप में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास : रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | January 24, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 18वें रोजगार मेले के अवसर पर देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। रोजगार मेले के जरिए चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने सपनों को पूरा करने का बड़ा मंच बताया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस: जब पीएम मोदी से मुलाकात ने ताइक्वांडो खिलाड़ी तारुषी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

IANS | January 24, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारत यह संदेश दोहराता है कि बेटियों का सशक्तीकरण ही देश की मजबूती की नींव है। यही विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन की सोच का आधार रहा है। उनकी यह सोच राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और सामाजिक दृष्टिकोण को नई दिशा देती रही है।

घरेलू टेक्सटाइल बाजार 13 लाख करोड़ तक पहुंचा, निर्यात में 25 फीसदी से ज्यादा उछाल: गिरिराज सिंह

IANS | January 24, 2026 1:08 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले दस वर्षों में भारत के कपड़ा उद्योग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरकार के अनुसार, 2014 में यह सेक्टर 8.4 लाख करोड़ रुपए का था, जो अब बढ़कर करीब 16 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही यह क्षेत्र देश में रोजगार सृजन का सबसे बड़े प्लेटफॉर्मों में से एक बन गया है।