अविमुक्तेश्वरानंद में अहंकार काफी है और ज्ञान शून्य, माघ मेले में हुए विवाद पर बोलीं ममता कुलकर्णी
प्रयागराज, 25 जनवरी (आईएएनएस)। माघ मेला इन दिनों अपने धार्मिक महत्व के साथ-साथ विवादों और बयानों को लेकर भी सुर्खियों में है। साधु-संतों के आचरण, परंपराओं और अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने आईएएनएस से बात की। उन्होंने अपने आध्यात्मिक जीवन के साथ-साथ माघ मेले से जुड़े ताजा विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।