सुकार्या का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : दुनियाभर से पहुंचे विशेषज्ञ, किशोर स्वास्थ्य पर हुआ मंथन
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में गैर-सरकारी संगठन सुकार्या द्वारा मंगलवार को आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किशोर स्वास्थ्य के मुद्दे पर गहन चर्चा की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किशोरों के शारीरिक, मानसिक और पोषण संबंधी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करना था। सम्मेलन में देश-विदेश से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।