पोखरण में सजेगा काल्पनिक युद्ध का मैदान, सुप्रीम कमांडर के सामने वायुसेना दिखाएगी ताकत

IANS | February 26, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। वायु सैन्य अभ्यास ‘वायु शक्ति–2026’ के लिए मैदान सज चुका है। 27 फरवरी को पोखरण फील्ड एंड फायरिंग रेंज में सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने भारतीय वायुसेना अपनी जंग लड़ने और जीतने की क्षमता का प्रदर्शन करेगी।

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

IANS | February 26, 2026 6:14 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले सम्मान, 16 एमओयू और समझौतों के साथ ही स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप से संबंधित अहम जानकारी साझा की।

राजौरी में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का जिला स्तर आयोजन

IANS | February 26, 2026 6:05 PM

राजौरी, 26 फरवरी (आईएएनएस)। युवाओं में जागरूक, जिम्मेदार और दूरदर्शी नेतृत्व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले 'माय भारत' ने राजौरी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत, डीजीसीए ने फ्री में टिकट रद्द करने के लिए दी 48 घंटों की विंडो; रिफंड नियमों में भी किया बदलाव

IANS | February 26, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) ने टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नियामक द्वारा एक 48 घंटों की फ्री विंडो दी गई है, जिसमें यात्री टिकट बुकिंग करने के बाद बिना किसी शुल्क के रद्द या फिर बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए बदलाव कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना कई परिवारों के लिए बना सहारा, बदली जिंदगी

IANS | February 26, 2026 5:50 PM

मोहला-मानपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है।

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026-27 में 6.8-7.2 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद: ईवाई रिपोर्ट

IANS | February 26, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.8 प्रतिशत से लेकर 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। इसकी वजह देश का बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते करना, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र द्वारा आर्थिक सुधारों को लागू करना है। यह जानकारी ईवाई की ताजा रिपोर्ट में दी गई।

भारत-इजरायल संबंध: 2006 के दौरे ने मजबूत साझेदारी की रखी नींव, पीएम मोदी के नेतृत्व में खेती से टेक्नोलॉजी तक बढ़ा सहयोग

IANS | February 26, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल अवीव की यात्रा के बाद भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंध रणनीतिक साझेदारी के उच्च स्तर पर है। इजरायल ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है तो किसी भारतीय प्रधानमंत्री को पहली बार इजरायल की संसद 'नेसेट' में संबोधन का अवसर मिला।

'पाकिस्तान को आईएमएफ से मिले कर्ज से ज्यादा जम्मू-कश्मीर का विकास बजट', यूएन में भारत ने पाक को दिखाया आईना

IANS | February 26, 2026 4:17 PM

संयुक्त राष्ट्र, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में जोरदार लताड़ लगाई। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान सपनों की दुनिया में है। हमारे जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बजट पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष बेलआउट से भी बड़ा है।

इजरायली सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी: टॉप ट्रेंड में नाम शुमार

IANS | February 26, 2026 3:36 PM

तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का एक और उदाहरण इजरायल में भी दिखा, जहां पीएम मोदी का नाम सड़क से संसद और फिर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रहा।

अमेरिकी वाणिज्य सचिव के साथ आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर हुई 'बहुत ही सार्थक चर्चा': पीयूष गोयल

IANS | February 26, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए 'बहुत ही सार्थक चर्चा' की।