आतंकी सोच खत्म होने तक जारी रहेगा 'ऑपरेशन सिंदूर' : राजनाथ सिंह

IANS | January 15, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि जब तक आतंकी सोच खत्म नहीं होती, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। गुरुवार को जयपुर में सेना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।

भारत में बेरोजगारी दर दिसंबर में 4.8 प्रतिशत पर रही

IANS | January 15, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में बेरोजगारी दर (15 वर्ष और उससे अधिक के आयु वर्ग) दिसंबर में 4.8 प्रतिशत रही है, जो कि नवंबर में 4.7 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

यूपी : सीएम योगी की नीति से बढ़ी अन्नदाताओं की शक्ति, 9 वर्षों में कृषि क्षेत्र में आई क्रांति

IANS | January 15, 2026 5:14 PM

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर यकीन किया तो 2017 से पहले के खाद्यान्न संकट, कालाबाजारी और अराजकता से मुक्ति मिली और किसान पौने नौ वर्ष में ही समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो गए। योगी मॉडल का ही असर है कि देश की कुल कृषि भूमि का महज 10 फीसदी हिस्सा रखने वाले उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय खाद्यान्न उत्पादन में योगदान 21 फीसदी हो चुका है।

अध्यात्म कभी गरीब नहीं रहा, मुझे गुरु कृपा से मिला सब कुछ : सतुआ बाबा

IANS | January 15, 2026 4:51 PM

प्रयागराज, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आध्यात्मिक गुरु सतुआ बाबा ने प्रयागराज में आईएएनएस से बातचीत के दौरान अपने जीवन, आध्यात्मिक दृष्टि, सामाजिक सरोकारों और समकालीन राजनीति से जुड़े सवालों पर अपने विचार रखे।

भारत और चीन में कोयले से बिजली उत्पादन में आई गिरावट, तेजी से बढ़ रहा हरित ऊर्जा का उपयोग : रिपोर्ट

IANS | January 15, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2025 में भारत और चीन दोनों में कोयले से बनने वाली बिजली में कमी दर्ज की गई है। यह पहली बार हुआ है जब 1970 के दशक के बाद एक ही साल में दोनों देशों में कोयले से बिजली उत्पादन घटा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि दोनों देशों ने बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल विद्युत जैसे गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों की ओर रुख किया है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

सीसीटीवी संरक्षित रखने का निर्देश, दो हफ्तों में देना होगा जवाब : आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को नोटिस

IANS | January 15, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी से जुड़े ईडी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वे छापेमारी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रखें।

शिक्षा मात्र आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र की सेवा का भी साधन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

IANS | January 15, 2026 3:34 PM

नई दिल्ली/अमृतसर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र अलग-अलग दिशाओं में अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

आई-पैक मामले में ईडी का दावा- 'ममता बनर्जी ने दस्तावेज चुराए और डीजीपी ने की मदद'

IANS | January 15, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आई-पैक छापेमारी मामले में आरोप लगाए हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दस्तावेजों की चोरी की। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री स्वयं आरोपी हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सहयोगी की भूमिका निभाई।

'जन नायकन' विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

IANS | January 15, 2026 1:28 PM

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है और इसे रिलीज कराने के लिए प्रोडक्शन टीम लगातार प्रयास में जुटी है।

वित्तीय रिपोर्ट की निगरानी के लिए सरकार ने शुरू की नई एआई पहल

IANS | January 15, 2026 1:04 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। वित्तीय रिपोर्टों की गुणवत्ता पर नजर रखने और सरकारी कामकाज को तेज करने के लिए सरकार ने एक नई एआई पहल की है। इस पहल का नाम 'इंडिया एआई फाइनेंशियल रिपोर्टिंग कंप्लायंस चैलेंज' रखा गया है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से ऐसे डिजिटल समाधान तैयार करना है, जो वित्तीय रिपोर्टिंग की जांच आसान और तेज बना सकें।