विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देने के साथ ही ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की भी सराहना की है।