नूंह : बागवानी की नई तकनीकें बनी किसानों की आय का मजबूत आधार, हो रही लाखों की कमाई

IANS | January 18, 2026 5:31 PM

नूंह, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के नूंह जिले में किसान अब परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए बागवानी की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। नई तकनीक से की जा रही खेती ने न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाई है, बल्कि उनके चेहरों पर भी खुशी की चमक दिखाई देने लगी है।

बंगाल के लिए बीते 24 घंटे अभूतपूर्व रहे, 100 साल में इतना काम नहीं हुआ : सिंगूर में बोले पीएम मोदी

IANS | January 18, 2026 4:35 PM

सिंगूर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का शिलान्यास किया, जिसमें एक इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट टर्मिनल और एक रोड ओवर ब्रिज शामिल है।

भारत में बीते 11 वर्षों में दोगुनी हुई हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक की संख्या: केंद्र

IANS | January 18, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक की लंबाई बीते 11 वर्षों में दोगुनी से अधिक बढ़कर 84,244 किलोमीटर हो गई है, जो कि 2014 में 31,445 किलोमीटर थी। यह बयान रेल मंत्रालय की ओर से रविवार को दिया गया।

अमृत भारत एक्सप्रेस ने डिब्रूगढ़ से गोमती नगर की यात्रा शुरू की, मंत्री प्रसन्ना फुकन ने जताया पीएम मोदी का आभार

IANS | January 18, 2026 3:54 PM

डिब्रूगढ़, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही, अमृत भारत एक्सप्रेस ने डिब्रूगढ़ से गोमती नगर तक अपनी यात्रा शुरू की। असम सरकार में मंत्री प्रसन्ना फुकन ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

धर्म ही पूरी सृष्टि का संचालक, कोई भी चीज इसके बिना नहीं रह सकती: मोहन भागवत

IANS | January 18, 2026 3:52 PM

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ने रविवार को कहा कि धर्म ही पूरी सृष्टि का संचालक है। जब सृष्टि बनी, तब उसे चलाने के लिए जो नियम बने, वही धर्म है। पूरी दुनिया उन्हीं नियमों पर चलती है। इसलिए कोई भी पूरी तरह अधर्मी नहीं हो सकता। राज्य भले ही सेकुलर हो सकता है, लेकिन मनुष्य, प्रकृति या सृष्टि की कोई भी चीज धर्म के बिना नहीं रह सकती।

युद्धक्षेत्र में बढ़त हासिल करने में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम निभाएगा अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

IANS | January 18, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, पारंपरिक युद्धक्षेत्र के साथ-साथ युद्ध का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है और 'सेंस, सिक्योर एंड स्ट्राइक' का एसएसएस मंत्र इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में बढ़त हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

IANS | January 18, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद बढ़ रही है।

नौसेना की पहल : लक्षद्वीप में हजारों लोगों का उपचार, किए गए कई ऑपरेशन

IANS | January 18, 2026 2:13 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना की पहल से लक्षद्वीप में रहने वाले स्थानीय निवासियों को न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व एंडोक्रिनोलॉजी के एक्सपर्ट्स द्वारा जरूरी उपचार मुहैया कराया गया है। लक्षद्वीप के अमीनी, एंड्रॉथ, अगत्ती, कवरत्ती और मिनिकॉय द्वीपों के 4,719 मरीजों ने विशेषज्ञ एवं सुपर-विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

सिंगूर में पीएम मोदी के आगमन से पहले कार्यकर्ताओं में जोश, बोले-अब टीएमसी का पत्ता साफ

IANS | January 18, 2026 2:12 PM

कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दौरे से पहले ही अलग-अलग इलाकों से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पीएम मोदी की तस्वीरें लेकर सिंगूर की ओर मार्च कर रहे है।

माघ मेले की खूबसूरती को पन्नों पर उकेरती कैलाश गौतम की कविता 'अमौसा के मेला', हर शब्द में है रंग

IANS | January 18, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। माघ मेला हो, कुंभ हो या महाकुंभ हर बार अमावस्या का स्नान खास मायने रखता है। यह केवल स्नान नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, पितरों का तर्पण और अनंत विश्वास का महापर्व है। माघ मेले की खूबसूरती को दिवंगत साहित्यकार कैलाश गौतम की कविता "अमौसा के मेला" में इतनी जीवंतता से उकेरा गया है कि हर पंक्ति में प्रयागराज के संगम तट की दिव्य भीड़, आस्था की लहरें, ग्रामीण जीवन की मासूमियत और लोक संस्कृति का रंग-बिरंगा मेला अपने रंग को बिखेरता दिखता है।