9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय वैदिक परंपरा में पंचांग की काफी मान्यता है। यह हमें बताता है कि दिन कैसा रहेगा, कौन सा समय शुभ है और किस समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए। पंचाग के अनुसार, 9 जून 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय बदलाव लेकर आएगा। कृष्ण पक्ष नवमी से शुरू होकर रात के बाद दशमी में बदल जाएगा। चंद्रमा मीन राशि में पूरे दिन रहेगा, यह समय शांत रहने, सोच-समझकर काम करने और जल्दबाजी से बचने का संकेत है।