पश्चिम बंगाल : मिदनापुर में फिर लौटी मिट्टी के दीयों की रौनक, कुम्‍हारों में खुशी की लहर

IANS | October 18, 2025 11:33 PM

मिदनापुर, 18 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दीपावली और काली पूजा में अब बस दो दिन बाकी हैं, जिसको लेकर सभी लोगों में उत्साह है। इस बार जिले के कुम्हार परिवारों के चेहरों पर भी खास चमक है, जिसके पीछे की वजह मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग है।

धनतेरस पर मंदसौर के कुबेर मंदिर में भक्तों की लगी लंबी लाइन, खास पूजा का आयोजन

IANS | October 18, 2025 10:59 PM

मंदसौर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। धनतेरस के मौके पर मंदसौर के खिलचीपुरा में धोलगिरी में मौजूद भगवान शिव और कुबेर को समर्पित मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर में धनतेरस के मौके पर विशेष आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में नशामुक्ति अभियान 'नया सवेरा' का कमाल, 110 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

IANS | October 18, 2025 9:56 PM

गरियाबंद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'नया सवेरा' ने एक और सफलता हासिल की है। थाना छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक आरोपी को 110 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।

बिहार चुनाव 2025: बिहारशरीफ सीट पर जलेगी राजद की लालटेन या भाजपा का किला रहेगा अभेद्य?

IANS | October 18, 2025 3:31 PM

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहारशरीफ विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें बिहारशरीफ और रहुई प्रखंड शामिल हैं। जिला मुख्यालय होने के कारण यह क्षेत्र प्रशासन और राजनीति दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। बिहार शरीफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह नगर है, लेकिन इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है।

जीएसटी सुधारों के कारण इस वर्ष खपत में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने का अनुमान : केंद्र

IANS | October 18, 2025 3:20 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र ने शनिवार को कहा कि 22 सितंबर से लागू जीएसटी दरों में हालिया कटौती का लाभ त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को भी मिला है।

बिहार चुनाव 2025: अस्थावां विधानसभा सीट पर 20 साल से जदयू का दबदबा, क्या राजद लगा पाएगी नीतीश के गढ़ में सेंध?

IANS | October 18, 2025 3:07 PM

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट एक बार फिर से राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां जदयू ने जितेंद्र कुमार, राजद ने रवि रंजन कुमार और जन स्वराज पार्टी ने लता सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं, दुनिया में मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार: सीएम योगी आदित्यनाथ

IANS | October 18, 2025 2:55 PM

लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ इकाई में उत्पादित सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच जब मिसाइलों का पहला जत्था रवाना हुआ तो समारोह गर्व, गौरव और देशभक्ति से गूंज उठा।

अनुपम खेर, दीपिका चिखलिया समेत कई स्टार्स ने फैंस को दी धनतेरस की बधाई

IANS | October 18, 2025 11:14 AM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है और एक दिन बाद सभी लोग मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी में लग जाएंगे। धनतेरस पर खरीदारी के कई मुहूर्त निकल रहे हैं।

मजाज लखनवी की इश्क़भरी ग़ज़लें, डिजिटल युग में भी दिलों को छूने वाली शायरी

IANS | October 18, 2025 10:53 AM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘इश्क’ वह जज्बा है जो न दिन देखता है, न रात, न कोई बंदिश मानता है। जब सच्चा इश्क होता है, तो जिंदगी सातवें आसमान की सैर कराती है, जहां हर पल रंगीन और हर सांस खुशबूदार लगती है। लेकिन आज के डिजिटल दौर में, जहां प्यार सोशल मीडिया ऐप्स की स्वाइप्स और चैट्स तक सिमट गया है, सच्ची मोहब्बत की तलाश एक सपने-सी लगती है। ऐसे में उर्दू शायरी के बेताज बादशाह, मजाज लखनवी की गजल "जुनून-ए-शौक अब भी कम नहीं है" प्रेम की उस गहराई को बयां करती है, जो सीमाओं से परे है और आज भी दिलों को झकझोर देती है।

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों को महंगाई से मिली राहत, सितंबर में मुद्रास्फीति दर घटकर -0.07 और 0.31 रह गई

IANS | October 18, 2025 10:50 AM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस) । श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए मुद्रास्फीति दर क्रमशः -0.07 प्रतिशत और 0.31 प्रतिशत दर्ज की गई।