'मोदी ट्रंप से नहीं डरते, आप गलत हैं... ' राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन

IANS | October 17, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के तेल व्यापार पर बड़ा बयान दिया। ट्रंप के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत सरकार पर निशाना साधा, जिसे लेकर मशहूर अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन उनके ऊपर भड़क उठीं। मेरी मिलबेन ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर सुनाया।

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने भारत की परिवर्तनकारी पहलों को जानने के लिए नीति आयोग का दौरा किया

IANS | October 17, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीति आयोग द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने एक पॉलिसी थिंक टैंक और कॉर्डिनेशन प्लेटफॉर्म के रूप में नीति आयोग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने नीति आयोग के लॉन्ग-टर्म पॉलिसी डिजाइन को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के साथ जोड़ने की अद्भुत क्षमता पर प्रकाश डाला।

एनसीएच पर हर महीने एक लाख से अधिक शिकायतें की जा रही दर्ज, प्लेटफॉर्म को लेकर मजबूत हो रहा उपभोक्ताओं का विश्वास

IANS | October 17, 2025 11:15 AM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष व्यावसायिक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई है। एनसीएच समय पर शिकायतों का निवारण कर उपभोक्ताओं, कंपनियों और अधिकारियों के बीच सहयोग को सुगम बनाता है। साथ ही, एनसीएच टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर व्यक्तियों को लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के बिना न्याय पाने में सक्षम बनाता है।

गुजरात: मंत्री पद के लिए विधायकों को फोन आने शुरू, शपथ से पहले राज्यपाल से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | October 17, 2025 11:12 AM

गांधीनगर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात में नए तरीके से मंत्रिमंडल गठन की कवायद तेज हो चुकी है। सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि अब तक 4 से 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन पर सूचना दी गई है। इसके अलावा, नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने चेहरे भी शामिल किए जाएंगे।

श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

IANS | October 17, 2025 9:29 AM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या दो दिवसीय यात्रा पर भारत में मौजूद हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन आज वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

पारंपरिक मिट्टी के दीयों की मांग में भारी उछाल, चीन के उत्पाद पीछे

IANS | October 16, 2025 11:47 PM

प्रयागराज, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही पूरे भारत में राष्ट्रवाद और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का समर्थन दिख रहा है। 'वोकल फॉर लोकल' और 'मेक इन इंडिया' के नारे अब सिर्फ राजनीतिक नारे नहीं, बल्कि ये पारंपरिक कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों में नई जान फूंक रहे हैं। यही कारण है कि इस दीपावली लोगों की रुचि चीन के उत्पादों को नकारकर पारंपरिक मिट्टी के दियों की तरफ ज्यादा दिख रही है।

गंगा-जमुनी तहजीब: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने देव दीपावली के लिए गाय के गोबर से दीपक बनाए

IANS | October 16, 2025 11:41 PM

वाराणसी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल लगभग दस लाख दीपक से घाट जगमगाएंगे। गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल पेश करते हुए, वाराणसी की मुस्लिम महिलाएं इस पवित्र त्यौहार में अहम भूमिका निभा रही हैं।

विश्व आघात दिवस : न हो नुकसान, पहले ही समझ लें क्यों मनाया जाता है यह दिवस

IANS | October 16, 2025 11:40 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिंदगी में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। किसी के साथ हुई छोटी सी घटना भी उसके पूरे जीवन को प्रभावित कर सकती है। चाहे वो सड़क पर लगी शारीरिक चोट हो या किसी को दुर्व्यवहार से पहुंचा मानसिक आघात।

छत्तीसगढ़ : जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से रायपुर के बाजारों में लौटी रौनक, व्यापारी और ग्राहक उत्साहित

IANS | October 16, 2025 11:32 PM

रायपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीएसटी स्लैबों में कटौती के बाद सितंबर 2025 में महंगाई दर घटकर 1.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो 99 महीनों का सबसे निचला स्तर है। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी कमी आई है और यह दर घटकर 1.4 प्रतिशत पर पहुंची है। जीएसटी सुधार और टैक्स रेशनलाइजेशन के चलते इस त्योहारी सीजन में लोगों को खरीदारी में राहत मिलने लगी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूता नहीं है।

दिनभर के काम के बाद थक गई हैं आंखें, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं आराम

IANS | October 16, 2025 11:28 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज के समय में लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखें जल्दी थक जाती हैं और दृष्टि कमजोर होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेद के सरल और नेचुरल उपाय आपकी आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये तरीके सिर्फ आंखों को आराम नहीं देते, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।