बीएमसी चुनाव: सिर्फ 22 साल की उम्र में पार्षद बनीं कशिश फुलवरिया, क्या है आगे का प्लान

IANS | January 20, 2026 5:24 PM

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव में सबसे कम उम्र की भाजपा पार्षद कशिश फुलवरिया हैं। 22 साल की उम्र में उन्होंने महानगर पालिका चुनाव में जीत का परचम लहाराया है। कशिश मौजूदा समय में एमबीए भी कर रही हैं। उन्होंने इतनी कम उम्र में अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार और विधायक अमित साटम को दिया।

विश्व आर्थिक मंच से ईयू अध्यक्ष का ऐलान, 'हम भारत संग ऐतिहासिक समझौते के करीब'

IANS | January 20, 2026 5:23 PM

दावोस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व आर्थिक मंच से ईयू अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने ऐलान किया कि ईयू भारत संग ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिका को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की कि अब टैरिफ से बेखौफ होकर यूरोप नए साथियों संग साझेदारी के लिए तैयार है।

कौन हैं एम.एम. कीरावणी, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम् को नए रूप में पेश करने का मिला मौका?

IANS | January 20, 2026 4:44 PM

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 का गणतंत्र दिवस खास होने जा रहा है। पूरे देश की निगाहें नई दिल्ली पर होंगी, जहां इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे नए स्वर और नए रूप में पेश किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

IANS | January 20, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन का ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा।

पीएम स्वनिधि योजना : चमोली के युवा बन रहे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, रेहड़ी-पटरी वालों की बदली तस्वीर

IANS | January 20, 2026 4:01 PM

चमोली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के युवा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहे हैं।

नितिन नबीन ने जब पीएम मोदी से सीखा कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और संगठन की जड़ों को मजबूत करने का महत्व

IANS | January 20, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नितिन नबीन के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर चुना गया। इस अवसर पर एक 'मोदी स्टोरी' शेयर की गई है। इसमें नितिन नबीन ने उस पल को याद किया है, जब कार्यकर्ताओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर सम्मान भाव देखने को मिला था।

भटकटैया : जंगल का रहस्यमयी पौधा, जिसके फूल, तने और बीज, सब में छिपे हैं औषधीय गुण

IANS | January 20, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जंगल में कई ऐसे पौधे होते हैं जो देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन उनके अंदर कमाल का औषधीय खजाना छिपा होता है। ऐसा ही एक पौधा है भटकटैया, जिसे लोग कटेरी या कंटकारी के नाम से भी जानते हैं। यह सिर्फ दिखने में ही खतरनाक लगता है, पर असल में यह आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए वरदान है।

भारत समुद्री निर्यात बढ़ाने के लिए राउंडटेबल बैठक आयोजित करेगा, 80 से ज्यादा देश भाग लेंगे

IANS | January 20, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मत्स्य विभाग 21 जनवरी को देश के समुद्री निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए राउंडटेबल बैठक का आयोजन करेगा, जिसमें 83 से देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भाग लेंगे। यह जानकारी मंगलवार को सरकार की ओर से दी गई।

अहमदाबाद में साबरमती लोको शेड के 'विकसित वैक्यूम असिस्टेड ट्रैक' क्लीनर से आसान हुई रेलवे ट्रैक की सफाई

IANS | January 20, 2026 2:51 PM

अहमदाबाद, 20 जनवरी (आईएएनएस)। रेलवे ट्रैक और उसके आसपास की जगह की सफाई बेहद मुश्किल होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद में स्थित भारतीय रेल के साबरमती लोको शेड ने एक इन-हाउस वैक्यूम असिस्टेड ट्रैक क्लीनर मशीन विकसित की है। हाल ही में साबरमती स्टेशन पर इसका सफल ट्रायल किया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस मशीन से रेलवे ट्रैक की सफाई आसान होगी।

भारत का पहला 'रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स' लॉन्च, आईआईएम मुंबई और जेएनयू की अहम भूमिका, 154 देशों का करेगा आकलन

IANS | January 20, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में पहली बार एक ऐसा वैश्विक स्तर का इंडेक्स लॉन्च किया गया है, जो किसी देश की प्रगति को केवल जीडीपी या आर्थिक आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी जवाबदेही, नैतिक शासन, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और नागरिकों की भलाई के आधार पर मापेगा। इसका नाम 'जिम्मेदार राष्ट्र सूचकांक (रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स-आरएनआई)' है, जिसे देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।