आईएएनएस-मैटराइज ओपिनियन पोल : पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त, टीएमसी को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान

IANS | March 15, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।

अदाणी पावर को एमएसईडीसीएल से 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए मिला एलओए

IANS | March 15, 2026 6:57 PM

अहमदाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने रविवार को कहा कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिला है।

अदाणी टोटल गैस ने उद्योगों के लिए अतिरिक्त गैस की कीमत को 30 प्रतिशत घटाया

IANS | March 15, 2026 6:27 PM

अहमदाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी आपूर्ति में जारी बाधाओं के बीच अपस्ट्रीम गैस की कीमतों में नरमी आने के बाद उसने कुछ औद्योगिक ग्राहकों को आपूर्ति की जाने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमत कम कर दी है।

ग्राहक ऑनलाइन बुक करें एलपीजी सिलेंडर, देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं : केंद्र

IANS | March 15, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना हुआ है और देश की सभी रिफाइनरी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और किसी प्रकार के ईंधन आयात की आवश्यकता नहीं है।

सांबा में बसंतर नदी पर तीसरा पुल तैयार, लोगों ने जताया सरकार का आभार

IANS | March 15, 2026 5:06 PM

सांबा, 15 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बसंतर नदी के ऊपर बना तीसरा पुल पूरी तरह तैयार हो गया है और इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी, क्योंकि इसके अभाव में सांबा के सिडको चौक क्षेत्र में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती थीं और यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था।

असम, पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

IANS | March 15, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा की। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि, तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

दिल्ली में बनेगा 'सुपर मेडिकल हब', सीएम रेखा गुप्ता ने की एम्स की तर्ज पर एकीकृत संस्थान की घोषणा

IANS | March 15, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार ने राजधानी के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों जैसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी), दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) को एकीकृत कर एम्स की तर्ज पर एक स्वायत्त संस्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई जीडीपी, जल्द ही बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

IANS | March 15, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। एनएक्सटी फाउंडेशन द्वारा जारी की गई भारत प्रोग्रेस रिपोर्ट 2025-26 में बताया गया कि भारत 4.8 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और जल्दी ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी बन जाएगा।

भिलाई नगर स्टेशन का कायाकल्प, 'अमृत भारत योजना' के तहत बढ़ीं यात्री सुविधाएं

IANS | March 15, 2026 3:44 PM

दुर्ग, 15 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई नगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और यात्रियों को बेहतर अवसंरचना उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में भिलाई नगर स्टेशन पर भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।

संघर्ष से सफलता तक : पीएमईजीपी योजना से कृष्णा आशीष बने स्वरोजगार की मिसाल

IANS | March 15, 2026 3:09 PM

भागलपुर, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्र सरकार की इस महत्‍वाकांक्षी योजना का लाभ लेकर युवा अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के कृष्णा आशीष ने अपने कारोबार को न सिर्फ आगे बढ़ाया, बल्कि अन्‍य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।