जम्मू-कश्मीर : युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, रियासी के लोगों ने बताया संतुलित बजट
रियासी, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थानीय लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि यह बजट आम आदमी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें मिडिल क्लास, किसान, युवा और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी गई है।