नवरात्रि विशेष: शिवनगरी काशी का शक्तिपीठ, जहां गिरे थे माता सती के ‘कर्णफूल’, गर्भगृह में हैं चल-अचल दो प्रतिमाएं

IANS | March 16, 2026 11:12 PM

वाराणसी, 16 मार्च (आईएएनएस)। आदि शक्ति की आराधना को समर्पित पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। देश-दुनिया में माता के कई दिव्य धाम हैं, जहां वह कई रूप में निवास करती हैं। ऐसा ही एक दिव्य धाम देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में स्थित है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक मान्यता है कि काशी में भगवती सती का कर्णकुंडल गिरा था।

रंकिणी देवी मंदिर : झारखंड का प्रसिद्ध सिद्धपीठ, नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

IANS | March 16, 2026 9:18 PM

जमशेदपुर, 16 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान देश के सभी देवी मंदिरों में अलग धूम रहती है। हर साल इस त्योहार की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जो इस साल गुरुवार, 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च तक चलेगी।

स्कूटर वाले सीएम : जिन्हें पहचान नहीं पाए अधिकारी, बेंगलुरु में बैग उठाकर बाहर निकल चुके थे पर्रिकर

IANS | March 16, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। जीवन में सादगी ऐसी थी कि एक राज्य के मुख्यमंत्री होते हुए भी स्कूटर की सवारी और सड़क किनारे चाय पीना नहीं छोड़ा। आम आदमी वाली छाप में बड़े से बड़ा अधिकारी भी पहचान करने में मात खा जाया करता था। जब एक राज्य से निकलकर देश की राजधानी तक पहुंचने का दौर आया, तब भी वो सादगी बरकरार रही, जिसके लिए उन्हें जाना जाता था। बात हो रही है गोवा के चार बार मुख्यमंत्री और भारत के रक्षा मंत्री रह चुके दिवंगत मनोहर पर्रिकर की।

हेल्थ टिप्स: पीरियड्स के दौरान क्यों हो जाती है आयरन की कमी? इस तरह से करें पूर्ति

IANS | March 16, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। महिलाओं में पीरियड्स या मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। अगर इस दौरान रक्तस्राव बहुत ज्यादा हो तो यह शरीर में आयरन की कमी का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में सुस्ती, दर्द, कमजोरी और ऐंठन जैसी समस्या बढ़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट इस दौरान ज्यादा से ज्यादा आयरन का सेवन करने की सलाह देते हैं।

नेशनल वैक्सीनेशन डे: टीकाकरण क्यों है परिवार और बच्चों की सबसे बड़ी ढाल? जानें 5 मुख्य कारण

IANS | March 16, 2026 8:10 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। हर साल 16 मार्च को भारत में नेशनल वैक्सीनेशन डे यानी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1995 में भारत में पोलियो के मौखिक टीके की पहली खुराक दी गई थी, जिसने देश को पोलियो मुक्त बनाने की नींव रखी। आज भी टीकाकरण बच्चों और पूरे परिवार की सुरक्षा का सबसे मजबूत हथियार है।

'वोकल फॉर लोकल' का कमाल, कश्मीरी पश्मीना शॉल विदेश तक पहुंचे, जम्मू के बुनकर ने जताई खुशी

IANS | March 16, 2026 8:00 PM

जम्मू, 16 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'वोकल फॉर लोकल' मुहिम ने जम्मू के कश्मीरी पश्मीना शॉल बनाने वाले बुनकरों के जीवन में काफी बदलाव लाया है। बुनकरों का दावा है कि जब से पीएम मोदी ने देशवासियों से लोकल चीजों की खरीदारी करने का आह्वान किया है, तब से लोगों की रुचि बढ़ी है।

‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत ‘ग्रीन गांधीनगर’ के विजन को पूरा कर रहा जीएमसी

IANS | March 16, 2026 7:58 PM

गांधीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएमसी) ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत ‘ग्रीन गांधीनगर’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

गाजीपुर में पीएम आवास योजना के तहत 177 लाभार्थियों को मिली सहायता राशि

IANS | March 16, 2026 7:51 PM

गाजीपुर, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 177 लाभार्थियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में पहुंची।

भारत ने पहले बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम का किया आयोजन

IANS | March 16, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने 9 से 15 मार्च 2026 के बीच पहले बिमस्टेक (बीआईएमएसटीईसी) यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम की मेजबानी की। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय, भारत और महाराष्ट्र सरकार के साझे सहयोग से मुंबई और पुणे में आयोजित किया गया।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय निर्यातकों की मदद के लिए सरकार कर रही उपाय: वाणिज्य सचिव

IANS | March 16, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण व्यापार में आ रही व्यवधानों को देखते हुए सरकार भारतीय निर्यातकों की मदद के लिए कुछ उपायों पर काम कर रही है। यह जानकारी सोमवार को वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने दी।