भारतीय परिवारों की बचत बढ़कर जीडीपी की 21.7 प्रतिशत हुई : पंकज चौधरी

IANS | March 17, 2026 3:29 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि नई जीडीपी सीरीज के मुताबिक (बेस ईयर 2022-23) भारतीय परिवारों की बचत वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर जीडीपी के 21.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी के 20 प्रतिशत थी।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र; 'ऑडिबल ट्रैफिक सिग्नल' लगाने का किया आग्रह

IANS | March 17, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को एक औपचारिक पत्र लिखा है।

तीन महीने से बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मैटरनिटी लीव का हक : सुप्रीम कोर्ट

IANS | March 17, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मैटरनिटी लीव को लेकर एक बहुत अहम और बड़ा फैसला सुनाया है, जो खास तौर पर बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ तीन महीने तक के बच्चे को गोद लेने वाली ही नहीं, बल्कि उससे ज्यादा उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिलाएं भी मातृत्व अवकाश की हकदार होंगी।

हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के विकास को प्रदान की नई ऊंचाइयां : सीएम योगी

IANS | March 17, 2026 1:00 PM

लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

204 पूर्व अधिकारियों ने लिखा खुला पत्र; संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए, माफी की मांग

IANS | March 17, 2026 12:49 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। देश के 204 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने संसद की गरिमा को लेकर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। इन हस्ताक्षरकर्ताओं में 116 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी, 84 सेवानिवृत्त नौकरशाह (जिनमें 4 राजदूत शामिल हैं) और 4 वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं।

अफगान नागरिकों को निशाना बनाना पाकिस्तान की रणनीति का अहम हिस्सा

IANS | March 17, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के ताजा एयरस्ट्राइक में 400 आम नागरिक मारे गए। एयरस्ट्राइक के बाद आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है और यह इशारा करता है कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान के साथ शुरू हुए युद्ध को रोकने का कोई प्लान नहीं है।

'सरके चुनर' गाने पर बैन लगाने की मांग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

IANS | March 17, 2026 11:56 AM

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। 'केडी: द डेविल' में संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए हालिया रिलीज गाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के सचिव को लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इसे हटाने की मांग की गई है।

बीरभूम का सियासी गणित: विधानसभा में टीएमसी का एकतरफा राज, भाजपा के लिए सफर कितना मुश्किल?

IANS | March 17, 2026 11:50 AM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल का बीरभूम संसदीय क्षेत्र कभी वामपंथियों का अभेद्य किला हुआ करता था, जो अब टीएमसी का गढ़ है, जहां भाजपा अपनी बढ़त बनाने की लगातार कोशिश कर रही है। यह एक ग्रामीण जिला है। जिले का उत्तरी हिस्सा (मुर्शिदाबाद सीमा के पास) मुस्लिम बहुल है। वहीं, दक्षिणी और पश्चिमी बीरभूम में हिंदू बहुसंख्यक हैं, जिनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (मुख्य रूप से संथाल) का एक बड़ा और निर्णायक हिस्सा है।

अल्ट्रावॉयलेट लाइट क्या है? जानिए इसका विज्ञान और सूरज से आने वाली किरणों का रहस्य

IANS | March 17, 2026 9:45 AM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अल्ट्रावॉयलेट लाइट, जिसे पराबैंगनी (यूवी) किरणें भी कहा जाता है, एक विशिष्ट प्रकार की विद्युत चुंबकीय तरंग है। इसकी तरंगदैर्ध्य (वेवलेंथ) दिखाई देने वाली रोशनी (दृश्य प्रकाश) से कम होती है, जिस कारण यह मानवीय आंखों के लिए अदृश्य होती है। हालांकि, प्रकृति में मधुमक्खियों और भंवरों जैसे कुछ जीवों में इसे देखने की अद्भुत क्षमता होती है।

18 मार्च को दर्श अमावस्या, विजय मुहूर्त के साथ नोट कर लें अमृतकाल, पूरे दिन पंचक रहेगा प्रभावी

IANS | March 17, 2026 8:41 AM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार 18 मार्च को दर्श अमावस्या पड़ रही है। हर महीने की अमावस्या को दर्श अमावस्या कहा जाता है। 'दर्श' का अर्थ 'देखना' या 'दर्शन करना' होता है, जबकि अमावस्या वह तिथि है जब चंद्रमा बिल्कुल दिखाई नहीं देता। इसलिए इसे दर्श अमावस्या कहते हैं।