सीएमएस-03 का सफल प्रक्षेपण भारत की आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक नवाचार का उदाहरण : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को सबसे भारी उपग्रह सीएमएस-03 का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता को लेकर इसरो को बधाई दी।