ईरान-इजरायल तनाव के बीच तेहरान जेल में बंद केतन मेहता से चार दिन से संपर्क नहीं, परिवार की बढ़ी चिंता
गाजियाबाद, 2 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद निवासी मर्चेंट नेवी इंजीनियर केतन मेहता इस समय ईरान की राजधानी तेहरान की जेल में बंद हैं। ईरान-इजरायल और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच पिछले चार दिनों से उनका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे घरवालों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।