आशा भोसले के निधन पर राजनेताओं ने जताया गहरा शोक, बताया- संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

IANS | April 12, 2026 7:09 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय सिंगर आशा भोसले के निधन से मनोरंजन के साथ ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। राजनेताओं ने रविवार को आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और इसे संगीत जगत में अपूरणीय क्षति बताया।

सिलीगुड़ी रैली में पीएम मोदी की पेंटिंग्स की बौछार, जनसैलाब ने मचाया धमाल

IANS | April 12, 2026 7:00 PM

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में प्रधानमंत्री मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिली। उन्हें सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। कई स्कूली छात्रों और युवाओं ने पीएम मोदी की खूबसूरत पेंटिंग बनाई थी।

'14 साल के छोटे बच्चे पर किया भरोसा', आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए अनु मलिक

IANS | April 12, 2026 6:55 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा को अपने सुरों से सजाने वाली आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन से बॉलीवुड में भी दुख है।

जॉब अलर्ट: एचपीआरसीए ने 149 ट्रेनी जूनियर इंजीनियर पदों पर निकाली वैकेंसी, 2 मई तक करें आवेदन

IANS | April 12, 2026 6:49 PM

शिमला, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ वैकेंसी जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है।

भारत में होगी मां काली और मां गंगा की पूजा, हर नागरिक करेगा 'जय श्रीराम' का उद्घोष : सीएम योगी

IANS | April 12, 2026 6:40 PM

पूर्वी मेदिनीपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभाओं में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अपनी तीसरी जनसभा में कहा कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां की आधी आबादी से उर्दू बुलवाएंगे, मैं उससे बोल रहा हूं कि यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी। यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी। कोई भी माई का लाल बंगाल की संस्कृति, आन-बान-शान से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 26 में नेटवर्क विस्तार के लिए 100 परियोजनाएं स्वीकृत कीं, 1.53 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा: केंद्र

IANS | April 12, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 26 में विश्व स्तरीय उच्च क्षमता वाले रेल नेटवर्क को विकसित करने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 100 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इससे रेल नेटवर्क में 6,000 किलोमीटर की वृद्धि होगी। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

महिला आरक्षण विधेयक को सपा-कांग्रेस का समर्थन, सरकार से पहले मसौदा पेश करने की मांग

IANS | April 12, 2026 6:12 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लागू कराने की तैयारी में है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर इस पर समर्थन मांगा है, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। विपक्ष के कई नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की बात कही है, लेकिन सरकार से इस विषय पर पहले मसौदा पेश करने के लिए कहा है।

राजस्थान में भगवान देव नारायण की आस्था से जुड़ा अनोखा गांव, जहां नहीं लगते घरों में ताले

IANS | April 12, 2026 5:59 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। देश-दुनिया के कोने-कोने में कई खूबसूरत और आस्था को प्रगाढ़ करते देवालय हैं, जिनके शिखर मात्र से भक्तों का मन प्रसन्न हो जाता है। मात्र देवालय या शिखर ही नहीं बल्कि मंदिर के आस पास की जगह भी बेहद खूबसूरत और उससे जुड़ी कथा हैरत में डालती है। ऐसा ही नारायण को समर्पित राजस्थान में एक खूबसूरत गांव है, जो नारायण को समर्पित है।

'वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश छोड़ देना चाहिए', यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

IANS | April 12, 2026 5:49 PM

कोलकाता, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले की नंदकुमार विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केटकैप 4.13 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे रहे

IANS | April 12, 2026 5:19 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी मार्केट में बीते हफ्ते बड़ी रैली देखने को मिली है। इस दौरान देश की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में 4,13,003.23 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।