उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से निफ्टी लुढ़का
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)! मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, नई ऊंचाई बनाने के बाद निफ्टी ने आखिरी घंटे में अपनी बढ़त खो दी और बुधवार को 142 अंकों की गिरावट के साथ 22,055 के स्तर पर बंद हुआ।