20 शहरों में फरवरी से सेम डे डिलीवरी की सुविधा देगा फ्लिपकार्ट

IANS | January 31, 2024 4:25 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ई-कॉमर्स प्रमुख फ्लिपकार्ट ने बुधवार को घोषणा की कि वह मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में कई श्रेणियों में उत्पादों की एक ही दिन में डिलीवरी शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लुधियाना, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलिगुड़ी और विजयवाड़ा में जो ग्राहक दोपहर एक बजे से पहले ऑर्डर प्लेस करेंगे, उन्हें उसी रात 12 बजे से पहले प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया जाएगा।

मोबाइल विनिर्माण को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आयात शुल्क में कटौती: आईसीईए

IANS | January 31, 2024 3:03 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग निकाय, इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने बुधवार को कहा कि सरकार ने मोबाइल फोन के विनिर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले हिस्सों पर आयात शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। यह देश में मोबाइल विनिर्माण को प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य नीतिगत हस्तक्षेप है।

आईपीओ से जुड़ी स्विगी का घाटा व‍ित्तीय वर्ष 23 में बढ़कर 4,179 करोड़ रुपये, राजस्व 45 प्रतिशत बढ़ा

IANS | January 31, 2024 2:58 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का शुद्ध घाटा 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में बढ़कर 4,179 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

गूगल ने 2023 में हास‍िल किया सात बिलियन डॉलर का राजस्व

IANS | January 31, 2024 11:07 AM

सैन फ्रांसिस्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अल्फाबेट (गूगल की मूल कंपनी) ने वर्ष 2023 में 307 बिलियन डॉलर का राजस्व हासिल किया, जो 2022 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पिछले साल 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद वेतन-भंग और अन्य खर्चों पर 2.1 अरब डॉलर खर्च किए थे। कंपनी इस साल की पहली तिमाही में कर्मचारी पृथक्करण शुल्क पर 700 मिलियन डॉलर और खर्च करेगी।

विश्लेषकों ने कहा, निकट अवधि में निफ्टी में मंदी के आसार

IANS | January 30, 2024 5:04 PM

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा कि निफ्टी में मंगलवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा और मंदी का रुख बना रहा। जहां निफ्टी50 मंगलवार को 216 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,522.10 पर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 802 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,139.90 पर बंद हुआ।

फिडेलिटी ने मीशो में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाकर 3.5 बिलियन डॉलर किया

IANS | January 30, 2024 3:11 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व निवेश फर्म फिडेलिटी ने सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाकर 3.5 बिलियन डॉलर कर दिया है।

बजट 2024: पूंजी बाजार से संबंधित कराधान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

IANS | January 30, 2024 11:59 AM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि निकट भविष्य में बजट को लेकर उम्मीदें बाजार को प्रभावित करेंगी।

एप्पल ऐप स्टोर में बदलाव 'गलत दिशा में एक कदम': माइक्रोसॉफ्ट

IANS | January 30, 2024 10:33 AM

सैन फ्रांसिस्को, 30 जनवरी (आईएएनएस)। एपिक गेम्स के सीईओ टिम स्वीनी और स्पॉटिफ़ के सीईओ डैनियल एक के बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने भी ईयू में ऐप्पल ऐप स्टोर में बदलाव की आलोचना की है और इसे "गलत दिशा में एक कदम" बताया है।

आईरोबोट 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेेगा

IANS | January 30, 2024 10:20 AM

सैन फ्रांसिस्को, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उपभोक्ता रोबोट बनाने वाली कंपनी आईरोबोट ने लगभग 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है, जो उसके कार्यबल का लगभग 31 प्रतिशत है और इसके संस्थापक और सीईओ कॉलिन एंगल भी पद छोड़ देंगे।

4 दिसंबर के बाद निफ्टी की एक दिन में सबसे बड़ी छलांग

IANS | January 29, 2024 5:25 PM

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने सोमवार को कहा कि निफ्टी ने 4 दिसंबर के बाद से सप्ताह के पहले दिन की समाप्ति पर सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की है। इसमें हेवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे अधिक योगदान दिया है।