छोटे शहरों में बीते 3 वर्षों में 34 प्रतिशत बढ़ा महिलाओं का वेतन: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारत के टियर- 2 और टियर-3 शहरों में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही छोटे शहरों में महिलाओं के वेतन में बीते तीन वर्षों में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट में दी गई।