सेंसेक्स 197 अंक गिरकर हुआ बंद, मिडकैप शेयरों में हुई खरीदारी
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 197.97 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 77,860.19 और निफ्टी 43.40 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,559.95 पर था।