दो साल में भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 83.7 बिलियन डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 18 फरवरी 2022 को भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के तीन सफल वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2020-21 के 43.3 बिलियन डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2023-24 में 83.7 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।