मुनाफावसूली से लाल निशान में बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स 624 अंक फिसला

IANS | May 27, 2025 4:06 PM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मुनाफावसूली के कारण लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 624.82 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,551.63 और निफ्टी 174.95 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,826.20 पर था।

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

IANS | May 27, 2025 10:04 AM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। कमजोर एशियाई संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में तेजी जारी, 96,000 रुपए के करीब पहुंचा भाव

IANS | May 26, 2025 6:10 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का ट्रेंड जारी है। सोमवार को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 96,000 रुपए के करीब और चांदी की कीमत 97,000 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई।

फिनटेक कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज का मुनाफा चौथी तिमाही में 15 प्रतिशत गिरकर 54 करोड़ रुपए रहा

IANS | May 26, 2025 5:43 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस) फिनटेक कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज की ओर से सोमवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए गए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का ऑपरेशंस से मुनाफा तिमाही आधार पर 15.62 प्रतिशत गिरकर 54 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही में 64 करोड़ रुपए था।

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बोले केंद्रीय मंत्री, 'विकसित भारत की तरफ बड़ा कदम'

IANS | May 25, 2025 4:51 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारत के विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर केंद्रीय साइंस एवं टेक्नोलॉजी और अर्थ साइंस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह खुशी जाहिर करते हुए ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकसित भारत की ओर एक तेज और बड़ी छलांग लगाई है।

केंद्र की एमएसपी पर गेहूं खरीद 29.7 मिलियन टन के पार

IANS | May 25, 2025 3:39 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस) केंद्र ने अप्रैल से जून तक चलने वाले 2025-26 रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान अब तक 29.7 मिलियन टन (एमटी) से अधिक गेहूं की खरीद की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 सीजन के बाद से यह सबसे अधिक खरीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 40,800 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस और एचयूएल का भी बाजार मूल्यांकन घटा

IANS | May 25, 2025 3:21 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में इस हफ्ते 40,800.4 करोड़ रुपए की कमी आई है और शेयर बाजार की शीर्ष 10 कंपनियों में इसके बाजार मूल्यांकन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत शासन का परिणाम : कैट

IANS | May 25, 2025 2:55 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रविवार को कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का उदय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत शासन का प्रत्यक्ष परिणाम है।

आईआईपी डेटा, फेड मिनट्स और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान

IANS | May 25, 2025 11:20 AM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आईआईपी डेटा, फेड मिनट्स, चौथी तिमाही के नतीजे और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर बाजार की चाल निर्भर करेगी।

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 644 अंक फिसला

IANS | May 22, 2025 4:10 PM

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। बाजार के ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 644.64 अंक या 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,951.99 और निफ्टी 203.75 अंक या 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,609.70 पर बंद हुआ।