शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 452 अंक फिसला
मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए। बाजार में गिरावट की वजह लार्जकैप शेयरों में मुनाफावसूली को माना जा रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 452.44 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,606.46 और निफ्टी 120.75 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,517.05 पर था।