भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार हरे निशान में बंद, ऑटो और रियल्टी शेयर उछले
मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105.71 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,746.78 और निफ्टी 34.80 या 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,414.40 पर था।