भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 728 अंक गिरा

IANS | March 26, 2025 4:08 PM

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 728 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 77,288 और निफ्टी 181 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 23,486 पर था।

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 78,000 से ऊपर

IANS | March 26, 2025 9:55 AM

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में रियलिटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 78,000 स्तर के ऊपर हरे निशान में खुला

IANS | March 25, 2025 9:52 AM

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

जनवरी में ईएसआईसी से जुड़े 18.19 लाख नए सदस्य: केंद्र

IANS | March 24, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से इस साल जनवरी में 18.19 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। यह जानकारी सोमवार को श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई।

भारतीय शेयर बाजार लगातार छठे दिन हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक बढ़ा

IANS | March 24, 2025 4:05 PM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार छठा दिन था, जब शेयर बाजार में तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,984.38 और निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 पर था।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, आरबीआई से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से मिला बल

IANS | March 24, 2025 3:38 PM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भी तेजी जारी रही। इसमें कई मुख्य कारक जैसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, घरेलू और विदेशी निवेशकों द्वारा की गई जोरदार खरीदारी और वैश्विक विश्लेषकों द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक दृष्टिकोण शामिल हैं।

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रहा भारतीय शेयर बाजार, दुनिया के बड़े स्टॉक्स मार्केट्स को पछाड़ा

IANS | March 24, 2025 2:54 PM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के दस सबसे बड़े शेयर बाजारों में मार्च में भारतीय शेयर बाजार ने सबसे अधिक 9.4 प्रतिशत (डॉलर में) का रिटर्न दिया है। यह जानकारी लेटेस्ट एक्सचेंज डेटा से मिली।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए टैरिफ में नरमी के संकेत

IANS | March 24, 2025 10:00 AM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले।

मार्केट आउटलुक: पीएमआई, एफआईआई और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा बाजार का रुझान

IANS | March 23, 2025 10:11 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। पीएमआई, एफआईआई, भारतीय बैंकों की लोन एवं डिपॉजिट ग्रोथ और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजार का रुझान तय होगा।

शेयर बाजार में चार साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त, विशेषज्ञों ने दी 'मंदी में लिवाली' की सलाह

IANS | March 22, 2025 4:49 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजारों में इस सप्ताह जोरदार उछाल देखने को मिला। बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, जो चार साल में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि यह तेजी निवेशकों की धारणा में सुधार, विदेशी निवेश बढ़ने और सकारात्मक वैश्विक घटनाक्रमों के कारण आई है।