रोज एक चम्मच तिल खाने से शरीर को मिलती है अंदरूनी मजबूती, जोड़ों के दर्द से देते हैं राहत
मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल युग में शारीरिक गतिविधि की कमी का असर सबसे पहले हमारी हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है। शुरुआत में हल्की थकान लगती है, फिर जोड़ों में दर्द, पीठ में खिंचाव और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज्यादा हो जाती है। आयुर्वेद इसे वात दोष से जोड़ता है, जबकि विज्ञान इसे मिनरल्स की कमी का नतीजा मानता है। ऐसे में तिल एक प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आता है।