रोजाना भर पेट चावल खाने के बाद भी वजन रहे नियंत्रित, जानें क्या है तरीका

IANS | January 8, 2026 7:48 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में चावल संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। सुबह की खिचड़ी हो या दोपहर का सादा भात, चावल हर उम्र के लोगों के खाने में शामिल रहता है। लेकिन, जैसे ही वजन बढ़ने की बात आती है, सबसे पहले लोग चावल को ही थाली से हटाते हैं। आयुर्वेद में चावल को सात्विक आहार माना गया है। यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है और मन को शांत रखता है।

बिना धूप के सर्दियों में कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी? जानें असरदार तरीके

IANS | January 8, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत जैसे देश में, जहां साल के अधिकतर दिन सूरज चमकता है, फिर भी हर चौथा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है। माघ के महीने में सर्दियां अपने चरम पर होती हैं और सूर्य की शक्ति भी क्षीण हो जाती है।

सर्दियों में चेहरे के रूखेपन, मुहांसों और इंफेक्शन से बचाए टी-ट्री ऑयल, जानें फायदे

IANS | January 8, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों की सर्द हवा स्किन को रूखा और बेजान बना देती है। स्किन पर बार-बार मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन पर खिंचाव बना रहता है और ग्लो भी कम हो जाता है। ऐसे में आयुर्वेद में ऐसे तेल के बारे में बताया गया है, जो सर्दियों में स्किन से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

यूरिन में बदलाव किडनी खराब होने का हो सकता है संकेत, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

IANS | January 8, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। हमारी सेहत का सबसे अनमोल अंग किडनी है, जो शरीर से बेकार पदार्थों और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है। अक्सर हम किडनी की हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि इसका नुकसान धीरे-धीरे होता है और शुरुआती लक्षण लगभग दिखाई नहीं देते।

सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश जरूरी, एक-दो नहीं मिलते हैं कई लाभ

IANS | January 8, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी, बेजान होने लगती है। ठंडी हवाएं शरीर की नमी छीन लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। हालांकि इसका समाधान अभ्यंग या तेल मालिश में छिपा है। आयुर्वेद बताता है कि सर्दियों में शरीर के तीन हिस्सों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं।

बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास

IANS | January 8, 2026 10:53 AM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से पीठ दर्द और तेजी से बढ़ता मानसिक तनाव आम समस्या बन गई हैं। ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हैं, हालांकि इन्हें दूर करना असंभव नहीं। योगासन शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने का सरल और प्रभावी तरीका है। ऐसे ही एक लाभकारी आसन का नाम शशांकासन है।

सिर से जूं को तुरंत खत्म करेंगे ये दो उपाय, खुजली और डैंड्रफ से भी मिलेगी राहत

IANS | January 8, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सिर में जूं होना आम समस्या है, लेकिन एक बार जूं हो जाएं तो यह रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है। बालों में चिपकी लीखें और खुजली के चलते बने छोटे-छोटे घाव इंसान को चिड़चिड़ा बना देते हैं। आयुर्वेद में माना गया है कि जब सिर की त्वचा में गंदगी और ज्यादा पसीना आने लगता है, तब जूं जैसी समस्या शुरू होने लगती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलकर इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकती हैं।

अगर सिर पर गर्म पानी डालकर नहाते हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

IANS | January 7, 2026 10:02 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आयुर्वेद सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की सलाह देता है। गर्म पानी शरीर को राहत देता है, मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, रक्त संचार बेहतर करता है और एनर्जी बढ़ाता है। यह ठंड से बचाव कर शरीर को मजबूत बनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर पर बहुत गर्म पानी डालना नुकसानदेह हो सकता है?

अदरक की चाय और मैग्नीशियम से भरपूर डाइट तक, पीरियड के दर्द में आराम पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

IANS | January 7, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना सामान्य बात है। यह दर्द कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में बार-बार दवा लेना शरीर पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है, इसलिए आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार, कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाना ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी होता है। ये तरीके न केवल दर्द कम करते हैं, बल्कि शरीर को आराम और ऊर्जा भी देते हैं।

शरीर को सिग्नल देता है खाना, बार-बार की आदतें बनाती हैं सेहत, समझें पूरा गणित

IANS | January 7, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सेहत दशकों में नहीं, बल्कि हर खाने के साथ बनती और बिगड़ती है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि स्वास्थ्य लंबे समय में बनता है, लेकिन जीव विज्ञान (बायोलॉजी) इससे सहमत नहीं है। बार-बार की आदतें ही सेहत बनाती हैं। खाना शरीर को सिग्नल देता है।