गोमुखासन से धनुषासन तक, फेफड़ों के लिए वरदान से कम नहीं ये आसन, विधि भी सरल

IANS | July 24, 2025 9:04 AM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फेफड़े अंगों में ऑक्सीजन के पर्याप्त संचार को बनाए रखने में न केवल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि इनके बिना सांस भी नहीं ली जा सकती। ऐसे में भारतीय योग पद्धति के पास ऐसे कई आसन हैं जो फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मददगार हैं।

पादाभ्यंग से शीतोदक उपचार तक, आंखों को ऐसे रखें स्वस्थ

IANS | July 23, 2025 11:34 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। आंखें हमारे शरीर का एक अनमोल और नाजुक हिस्सा हैं। इनकी देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंखों की देखभाल के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय सुझाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

दुश्मन नहीं नमक, एक चुटकी भर से बदल सकता है आपके पीने के पानी के गुण

IANS | July 22, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीना सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। संतुलित मात्रा में नमक वाला पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

वर्ल्ड ब्रेन डे: भ्रामरी से हलासन तक, मस्तिष्क के लिए वरदान हैं ये योग

IANS | July 22, 2025 11:33 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिनभर की भागदौड़, चिंता, तनाव और वर्कलोड न केवल शरीर, बल्कि दिमाग भी थका देता है। 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है। यह दिन हमें मस्तिष्क के स्वास्थ्य के महत्व को समझाने और इसे मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। मस्तिष्क हमारे दैनिक कार्यों, सोच, स्मृति और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। योगासन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में विशेष रूप से प्रभावी हैं।

गर्म-गर्म औषधीय छाछ ‘खलम’, एक-दो नहीं कई समस्याओं को करता है दूर, ये है विधि

IANS | July 22, 2025 9:15 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। ठंडा-ठंडा छाछ तो आपने पी होगी, मगर क्या कभी गर्म-गर्म छाछ के बारे में सुना है? जी हां! गर्म-गर्म छाछ का नाम ‘खलम' है और इसके औषधीय गुणों की वजह से इसे सेहत के लिए वरदान बताया गया है। यह एक-दो नहीं, कई समस्याओं को कोसों दूर भेज देता है।

सावन शिवरात्रि: निशिता काल में करें शिव पूजा, जीवन की हर मुश्किल होगी दूर

IANS | July 22, 2025 8:42 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण मास की मासिक शिवरात्रि बुधवार को है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और और भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में और चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे।

दांत दर्द से बुखार तक, अकरकरा है अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज!

IANS | July 21, 2025 11:44 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो शरीर से कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी मानी गई हैं। ऐसी ही एक जड़ी बूटी अकराकर है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसके जड़ से बने चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सेवन करते वक्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

दिल को स्वस्थ तो पेट को मस्त रखता है ‘रागी’, शुगर पेशेंट के लिए वरदान से कम नहीं

IANS | July 21, 2025 9:52 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। छोटे-छोटे दानों वाला अनाज रागी पोषण से भरपूर होता है। इसे अपने खाने की थाली में शामिल कर न केवल दिल बल्कि पाचन तंत्र समेत पूरे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

सावन का भौम प्रदोष: शिव संग हनुमान कृपा पाने का मंगलकारी योग!

IANS | July 21, 2025 9:14 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। आस्थावान महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत करते हैं। इस दिन सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्रमा सुबह 08 बजकर 15 मिनट से वृषभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

बिना यात्रा के भी हो सकता है ‘इंटरनल जेट लैग' से डिप्रेशन का खतरा: शोध

IANS | July 20, 2025 1:39 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जेट लैग, जो आमतौर पर लंबी उड़ानों के बाद होता है, एक नींद का विकार है, जो थकान और पाचन समस्याएं पैदा करता है। यह शरीर की इंटरनल बायोलॉजिकल क्लॉक, यानी सर्कैडियन रिदम के नए समय क्षेत्र के साथ तालमेल न बैठने से होता है। लेकिन, सिडनी विश्वविद्यालय के एक नए शोध ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि बिना यात्रा किए भी ‘इंटरनल जेट लैग’ की समस्या हो सकती है, जो डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं की वजह बन सकती है।