मन को शांति चाहिए तो रोजाना करें नाड़ी शोधन प्राणायाम, तनाव होगा दूर
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। आज के समय में तनाव, थकान और कई तरह की बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में योग और प्राणायाम का अभ्यास हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम एक ऐसा सरल और असरदार तरीका है जो हमारे शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। यह प्राणायाम सांस लेने की एक खास विधि है, जिसमें हम नाक के दोनों नथुनों से बारी-बारी सांस लेते हैं। इसे 'अनुलोम-विलोम' भी कहते हैं। यह प्राणायाम हमारे शरीर के अंदर की ऊर्जा को बढ़ाता है और हम तनाव मुक्त महसूस करते हैं। इसका नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और मन को भी शांति देता है।