15 जुलाई को है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

IANS | July 14, 2025 9:45 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलवार को श्रावण मास का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को विशेष रूप से कन्याएं और सुहागिन स्त्रियां मां गौरी की कृपा पाने के लिए करती हैं ताकि उन्हें देवी की कृपा से योग्य वर और सुखमय वैवाहिक जीवन प्राप्त हो।

मांसपेशियों के लिए वरदान से कम नहीं नटराजासन, तनाव और मानसिक थकान को भी करता है दूर

IANS | July 13, 2025 10:44 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो ना सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन देता है। योग के कई आसन होते हैं, जिनमें से 'नटराजासन' एक खास और प्राचीन मुद्रा है। इसे डांसर पोज भी कहा जाता है क्योंकि इस आसन में शरीर की स्थिति बिल्कुल नृत्य की तरह लगती है। नटराजासन शरीर के संतुलन को सुधारने में मदद करता है और हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। आजकल ज्यादातर लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द या मांसपेशियों की तकलीफ होती है, जिसका एक बड़ा कारण गलत बैठना या चलना होता है। नटराजासन के नियमित अभ्यास से ऐसे दर्द और तकलीफों में काफी आराम मिलता है। यह आसन भगवान शिव की नटराज मुद्रा से प्रेरित है, जो न केवल शरीर को संतुलित करता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिरता और शांति देता है।

इन योगासन को अपना, बढ़ती उम्र में बीमारियों को कहें अलविदा

IANS | July 12, 2025 9:54 AM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ढलती उम्र के साथ धीरे-धीरे कुछ बदलाव आने लगते हैं, जिससे कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे छोटी-सी समस्या भी पहाड़ बनने लगती हैं। ऐसे ही पांच योगासन हैं, जिन्हें रोजाना करने से सेहत में काफी बदलाव आते हैं।

रविवार के दिन करें ये खास उपाय, पाएं धन और सफलता

IANS | July 12, 2025 9:11 AM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को रविवार का दिन पड़ रहा है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे, वहीं चंद्रमा शाम के 06 बजकर 53 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस दिन भद्रा का साया रहेगा।

सफेदभाटी: वो पौधा जिसके फल भालुओं को लुभाते हैं, औषधीय गुण भरपूर

IANS | July 11, 2025 11:41 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। सफेदभाटी एक तरह का झाड़ीनुमा पौधा है और इसे 'बियरबेरी' के नाम से भी जाना जाता है। यह आमतौर पर उत्तरी गोलार्ध के ठंडे क्षेत्रों में पाया जाता है। पारंपरिक रूप से इसका प्रयोग गुर्दे की पथरी और जोड़ों के दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए किया जाता है।

चर्बी घटाने से शरीर में स्फूर्ति और संतुलन बनाए रखने तक, बेहद कारगर है ‘कुक्कुटासन’

IANS | July 11, 2025 9:18 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कुक्कुटासन योगासनों की खास मुद्राओं में से एक है, जो कंधों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर में स्फूर्ति और संतुलन बनाए रखने में बेहद कारगर होता है। यह हठ योग का एक महत्वपूर्ण आसन है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

त्वचा में निखार तो बालों को घना-काला बनाता है भूमि आंवला

IANS | July 10, 2025 11:12 AM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। त्वचा में निखार और काले-घने बालों के लिए भूमि आंवला या भुई आंवला एक बेहतरीन विकल्प है। आयुर्वेद में इसे एक चमत्कारी जड़ी-बूटी माना जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके पत्ते, तने और जड़ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं।

किडनी और लिवर के लिए संजीवनी है सिंहपर्णी, जाने इसके फायदे क्या

IANS | July 10, 2025 11:03 AM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। सिंहपर्णी एक बारहमासी खरपतवार है, जिसका वैज्ञानिक नाम टराक्सेकम है। यह पौधा अपने पीले फूलों और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। सुश्रुत संहिता में इसे 'दुग्धिका' या 'पर्णबीज' के नाम से भी जाना जाता है और इसका उपयोग सदियों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है।

आंखों से लेकर रीढ़-कमर के लिए फायदेमंद है चक्रासन, जानें सही विधि

IANS | July 10, 2025 9:20 AM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस) योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सक्रियता को भी बढ़ावा देता है। इन्हीं योगासनों में से एक है चक्रासन, जिसे 'व्हील पोज' या 'उर्ध्व धनुरासन' के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन शरीर को पहिए के आकार में मोड़कर किया जाता है, जो रीढ़, कमर, आंखों समेत पूरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

मानसून में पाचन की समस्या? रामबाण हैं ये पांच योगासन

IANS | July 9, 2025 9:58 AM

नई दिल्ली 9 जुलाई (आईएएनएस)। मानसून आ चुका है, ऐसे में उन लोगों को और भी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनका पाचन तंत्र कमजोर है। ऐसे में जठराग्नि को संतुलित बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद आवश्यक है। मानसून में इनके नियमित अभ्यास से शरीर को कई लाभ मिलते हैं और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इससे अपच, वात, एसिडिटी के साथ ही अन्य समस्याओं में राहत मिलती है।