डेंटल ही नहीं ‘ब्रेन फ्लॉसिंग’ भी जरूरी, तनाव को कम रखने में मददगार
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। ब्रेन फ्लॉसिंग काफी ट्रेंड में है। डेंटल फ्लॉसिंग में हम जहां ओरल हेल्थ का ख्याल रखते हैं, वहीं ब्रेन फ्लॉसिंग में दिमाग में जो गंदगी रूपी तनाव है या मानसिक दबाव है, उसे निकाल फेंकते हैं। जब से हम वर्चुअल दुनिया के करीब आए हैं, तब से दिमाग कई चीजों को बुनने लगा है। शारीरिक से ज्यादा मानसिक श्रम में ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में ब्रेन फ्लॉसिंग तनाव मुक्त होने का अच्छा टूल हो सकता है।