भीषण गर्मी में चुनौतियों से भरा है सफर करना, जानें क्या करें, क्या नहीं?

IANS | May 24, 2026 4:55 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा पड़ने वाला है, जिस दौरान गर्मी और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।

बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? डब्ल्यूएचओ ने बताए लक्षण और सावधानियां

IANS | May 24, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, लू और उमस का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की खास देखभाल करें और लू से बचाव के उपाय अपनाएं।

पीठ-गर्दन के दर्द और अकड़न से मिलेगी राहत, दिनचर्या में शामिल करें 'चक्रासन'

IANS | May 24, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष है। इस बीच स्वस्थ भारत मिशन के तहत भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की अपील कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय लगातार आसनों के साथ प्राणायाम के बारे में जानकारी दे रहा है। मंत्रालय ने चक्रासन के बारे में जानकारी देते हुए उसके फायदों से भी अवगत कराया।

विश्व योग दिवस को 29 दिन शेष, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे करें 'चालन' क्रियाओं का अभ्यास

IANS | May 24, 2026 11:19 AM

दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस 2026 अब सिर्फ 29 दिन दूर है। स्वस्थ भारत अभियान के तहत भारत सरकार का आयुष मंत्रालय नागरिकों से लागातर अपील कर रहा है कि वे योगासन को दिनचर्या में शामिल करें, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने 'चालन' क्रियाओं के अभ्यास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

धूप, तनाव और गलत खानपान से बिगड़ता है स्किन का पीएच बैलेंस, हो सकती है मुंहासे-रूखेपन की समस्या

IANS | May 23, 2026 10:52 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। आजकल लोग चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिर्फ बाहरी चमक ही अच्छी स्किन की निशानी नहीं होती। अगर आपका स्किन का पीएच बैलेंस है, तो यह स्वस्थ होने की निशानी है। त्वचा का पीएच स्तर बिगड़ जाने पर रूखापन, जलन, मुंहासे, एलर्जी और समय से पहले बूढ़ी दिखने जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

शरीर के लिए खतरे का संकेत है बार-बार थकान और सुस्ती, अनदेखी पड़ सकती है भारी

IANS | May 23, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग लगातार थकान और सुस्ती महसूस करते रहते हैं। उन्हें लगता है कि यह सामान्य बात है, लिहाजा कई बार चीनी पानी पीकर या नींद लेकर लोग इस आने वाली बड़ी समस्या की अनदेखी कर देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार होने वाली थकान और सुस्ती शरीर की ओर से दिए गए खतरे के संकेत हो सकते हैं। अगर इसे अनदेखा किया गया तो यह आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

गर्मियों में शरीर का प्राकृतिक सुरक्षा कवच है आम पन्ना, डिहाइड्रेशन और कमजोरी से दिलाता है राहत

IANS | May 23, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा खतरा शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी का होता है। डॉक्टर भी बार-बार लोगों को ऐसी चीजें खाने-पीने की सलाह देते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा बनाए रखें।

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

IANS | May 23, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पीना पीना बेहद जरूरी है। हालांकि, गलत तरीके से पानी पीने की आदतें सेहत पर गलत असर डाल सकती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने वाली आदत बताते हुए चेतावनी भी देते हैं।

शरीर की मूवमेंट को बैलेंस कर साइड फैट कम करता है अर्धचक्रासन, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

IANS | May 23, 2026 12:02 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय महत्व को बढ़ावा देने के लिए रोजाना विभिन्न योगासनों के फायदों की जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने अर्धचक्रासन के फायदों के बारे में जानकारी दी।

पीरियड्स में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, इन 3 बातों का रखें खास ख्याल

IANS | May 22, 2026 10:23 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। मासिक धर्म महिलाओं की सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन इस दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमण, तेज पेट दर्द, त्वचा संबंधी परेशानियां और बुखार जैसी दिक्कतें अक्सर लापरवाही की वजह से बढ़ जाती हैं। कुछ मामलों में स्थिति गंभीर भी हो सकती है। पीरियड्स के दौरान सही स्वच्छता और नियमित देखभाल अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक बचाव संभव है।