कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोलकाता के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिगेड रैली में आ रहे हैं। हम उन्हें सुनने के लिए वहां जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट, कांथी, दुर्गापुर और सुंदरबन क्षेत्र से तस्वीरें सामने आईं, जहां से हाथों में बैनर और पार्टी के झंडे भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए निकले। कांथी और दुर्गापुर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड के लिए रवाना हुए। वहीं, सुंदरबन के दूरदराज के इलाकों, जिनमें सागर, नामखाना और पत्थरप्रतिमा शामिल हैं, से भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नावों से नदियां पार करके कोलकाता पहुंचना शुरू कर दिया है।
बशीरहाट के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता बस और नावों में सवार होकर प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं। बशीरहाट में एक भाजपा कार्यकर्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम सुंदरबन से होते हुए नाव से जा रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी ब्रिगेड रैली में आ रहे हैं। हम उन्हें सुनने के लिए वहां जा रहे हैं।"
भाजपा समर्थकों ने तमिलनाडु की वर्तमान सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार के राज में बहुत भ्रष्टाचार और चोरी हुई है। घोटाले हुए हैं और यहां तक कि लोगों के लिए तय चावल की भी चोरी हुई है।
एक अन्य भाजपा समर्थक ने कहा, "अलग-अलग इलाकों और समुदायों के लोग रैली में शामिल होने के लिए एक साथ आ रहे हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "हर बड़े चुनाव से पहले प्रधानमंत्री दौरा करते हैं। भाजपा अक्सर, जब संभव होता है, तो दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करती है और अगर कोई उपयुक्त गठबंधन उपलब्ध नहीं होता, तो वह अकेले ही चुनाव लड़ती है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क अवसंरचना, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी सहित कई सेक्टर शामिल हैं। वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल में छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 2 बजे कोलकाता में पहुंचेंगे।
--आईएएनएस
डीसीएच/