दिल्ली आबकारी नीति मामले में 'आप' को आरोपी बना सकता है ईडी
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू की। इस दौरान शीर्ष अदालत को बताया गया कि ईडी इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाने पर विचार कर रहा है।