ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट ने सुनक सरकार की रवांडा शरण नीति को गैरकानूनी करार दिया
लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सरकार को बड़ा झटका देते हुए प्रवासियों को रवांडा भेजने की योजना को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि इससे प्रवासियों का जीवन खतरेे में पड़ जाएगा।