गैंगस्टर अमन साव की मां की एफआईआर दर्ज न करने पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज, कहा: कोई भी कानून के ऊपर नहीं
रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कथित रूप से पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर अमन साव की मां किरण देवी की शिकायत पर एफआईआर रजिस्टर न करने पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, फिर चाहे वह पुलिस महानिदेशक ही क्यों न हो।