मैरिटल रेप को क्रिमिनलाइज किया गया तो समाज का ताना बाना बिखर जाएगा : एडवोकेट नीरज कुमार
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में मैरिटल रेप (वैवाहिक बलात्कार) का मामला इन दिनों कानूनी और सामाजिक दृष्टिकोण से गरमा गया है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। कई लोगों का मानना है कि इसे क्रिमिनलाइज किया जाना चाहिए, जबकि कुछ इसे एक सामाजिक मुद्दा मानते हैं, जिसका समाधान कोर्ट के बजाय समाज में ही तलाशने की बात करते हैं।