नए श्रम कोड पर सूरजपुर के डॉक्टर बोले- महिलाओं को बराबरी का हक देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद

IANS | November 22, 2025 9:08 PM

सूरजपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मोदी सरकार का नया श्रम कोड देश में लागू हो गया है। सरकार का कहना है कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। यह बदलाव देश की रोजगार और औद्योगिक व्यवस्था को नई परिभाषा देने वाला साबित हो सकता है। इससे 40 करोड़ कामगारों को सोशल सिक्योरिटी कवरेज मिलेगा, यानी देश की आधी से ज्यादा वर्कफोर्स को पहली बार सुरक्षा के दायरे में लाया गया है।

ठंड में वजन अपने आप पिघलने लगता है! जानिए ब्राउन फैट का सीक्रेट

IANS | November 22, 2025 8:53 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में कई लोगों को लगता है कि ठंड के कारण शरीर सुस्त हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है, लेकिन हाल की वैज्ञानिक शोधों ने एक दिलचस्प सच सामने रखा है। शोध बताते हैं कि जैसे-जैसे तापमान गिरता है, शरीर के भीतर मौजूद ब्राउन फैट या ब्राउन एडिपोज़ टिश्यू सक्रिय हो जाता है। यह वही फैट है जो शरीर को गर्म रखने के लिए ऊर्जा जलाता है। यानि ठंड के मौसम में अगर शरीर का ब्राउन फैट अधिक सक्रिय हो, तो यह कैलोरी खर्च बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

'धुरंधर' ऐसी फिल्म, जो कहानी कहने का तरीका बदल देगी: गीतिका गंजू

IANS | November 22, 2025 8:48 PM

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। एक्शन से भरपूर फिल्म में एक्ट्रेस गीतिका गंजू अहम किरदार में नजर आएंगी। गीतिका का मानना है कि 'धुरंधर' एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव का किया दौरा

IANS | November 22, 2025 8:46 PM

साबरमती, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव 2025 का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री 'रीड गुजरात 2.0' थीम पर आयोजित इस साहित्यिक महोत्सव में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने पुस्तक महोत्सव स्थल पर सिग्नेचर वॉल पर अपनी विशेष प्रतिक्रिया लिखी। इस प्रतिक्रिया के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ियों के लिए अहमदाबाद की तैयारियों की प्रशंसा की।

चुकंदर बढ़ाता है शरीर में रक्त, रोज सेवन करने के फायदे भी जान लें

IANS | November 22, 2025 8:30 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लाल चुकंदर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे रक्तवर्धक औषधि का दर्जा दिया गया है यानी यह शरीर में खून की कमी को तेजी से दूर करता है। इसके रोजाना सेवन से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है और यह दिल की सेहत को भी दुरुस्त रखता है।

सर्दियों में 'ब्रेन स्ट्रोक' का कारण क्या? सबसे ज्यादा रिस्क किसे

IANS | November 22, 2025 8:10 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियां आते ही लोग दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं। फरवरी 2023 में प्रकाशित एक मेटा विश्लेषण में यह पाया गया कि ठंडा तापमान रक्त को गाढ़ा कर सकता है, क्योंकि ठंड लगने के कुछ ही घंटों में लाल रक्त-कोशिकाएं और प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं, जिससे थक्का बनने लगता है।

भारत पर्यावरण का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने को लेकर विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम : डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | November 22, 2025 8:06 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत सस्टेनेबल प्रैक्टिस में एक्टिव पार्टिसिपेशन के साथ पर्यावरण का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने को लेकर का विश्व का नेतृत्व करने में पूरी तरह से सक्षम है।

जब करोड़ों का स्टार बन गया कंगाल और भुला दिया गया! हॉलीवुड सितारे की दर्दभरी दास्तान

IANS | November 22, 2025 7:57 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। साइलेंट फिल्मों के शुरुआती दौर में हॉलीवुड का एक नाम हर दिल पर छाया रहता था और वो चार्ल्स रे का था। चेहरे पर मासूमियत, अभिनय में सादगी और किरदारों में गहराई… वह अमेरिका के छोटे शहरों की कहानियों को बड़े परदे पर जीवंत करने में माहिर थे। दर्शक उन्हें अपने जैसा समझते थे—एक साधारण लड़का जो सपनों की दुनिया में बड़ा बन सकता है। चार्ल्स रे सच में बड़े बने, लेकिन उनका सफर जितना अद्भुत था, उतना ही दर्दनाक भी था।

नए लेबर कोड के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद: रामनरेश सिंह

IANS | November 22, 2025 7:55 PM

फिरोजाबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। देश में नए श्रम कानून आज से लागू हो गए हैं, जिन्हें लेबर सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। इन कानूनों के लागू होने पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ये कानून 40 करोड़ से अधिक कामगारों के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव लाएंगे।

गुजरात में 24 नवंबर से एमएसपी पर खरीदी जाएंगी धान-बाजरा समेत कई फसलें

IANS | November 22, 2025 7:47 PM

गांधीनगर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के तहत किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की सीधी खरीद 24 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। कृषि मंत्री जीतुभाई वाघाणी ने राजकोट में इसकी आधिकारिक घोषणा की।