यूक्रेन पीस प्लान रूस के सहयोग से बनने की पुष्टि के बाद चर्चा तेज, रुबियो का नया बयान आया सामने
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने जब से यूक्रेन शांति समझौते को लेकर 28 प्वाइंट में पीस प्लान ड्राफ्ट पेश किया है, तब से इस बात की जमकर चर्चा हो रही है कि यह रूस के पक्ष में है। हालांकि, अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने शनिवार को सांसदों के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि 28 प्वाइंट वाले पीस प्लान का मकसद रूसी मांगों को दिखाना है।