इम्यूनिटी को बूस्ट कर खांसी-जुकाम की छुट्टी करता है अदरक, पीरियड्स पेन में भी असरदार

IANS | November 23, 2025 8:17 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दी का मौसम आते ही खांसी, जुकाम और गले की खराश आम हो जाती है। जरूरी नहीं कि इन समस्याओं का समाधान दवाओं में ही ढूंढे। भारतीय रसोईघर में ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से तुरंत आराम मिलता है।

अयोध्या में उत्सव का माहौल, स्थानीय दुकानदारों की आय में उछाल

IANS | November 23, 2025 8:10 PM

अयोध्या, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रामनगरी एक बार फिर उत्सव और धूमधाम के लिए पूरी तरह तैयार है। 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। पूरे शहर और मंदिर परिसर में तैयारियों का काम जोरों पर है। इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

संकागिरी राजकुमार ने अकेले बनाई 70 विभागों वाली साइंस फिक्शन फिल्म 'वन', बताया कैसे किया निर्माण

IANS | November 23, 2025 8:05 PM

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कई बार किसी फिल्म को बनाने की मेहनत और जद्दोजहद के किस्से सुनने को मिलते हैं। लेकिन, निर्देशक और अभिनेता संकागिरी राजकुमार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो शायद ही किसी ने पहले किया हो। राजकुमार ने अपनी नई साइंस फिक्शन फिल्म 'वन' पूरी तरह अकेले बनाई है।

कराटे किड के मिस्टर मियागी: असल जिंदगी का योद्धा, जिसने परेशानियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा

IANS | November 23, 2025 7:55 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड में कुछ किरदार सिर्फ फिल्म के लिए नहीं बनाए जाते, वे जीवन में भी रास्ता दिखाते हैं। "द कराटे किड" के मिस्टर मियागी ऐसा ही चेहरा है: शांत, सरल और समझदार गुरु, जिसकी एक-एक बात प्रेरणा बन जाती है। लेकिन जिसने रील पर दुनिया को संतुलन सिखाया, उसकी रियल लाइफ किसी परीक्षा से कम नहीं रही। इस किरदार के पीछे थे पैट मोरिता—वो इंसान थे, जिन्होंने हर दर्द को चुपचाप “वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ” कर दिया।

नए श्रम कानूनों से मजदूरों की आमदनी बढ़ेगी, महिलाएं सशक्त होंगी

IANS | November 23, 2025 7:55 PM

ब्यावर/चूरू/भरतपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मोदी सरकार के नए श्रम कानूनों से एक तरफ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही ओवरटाइम में अधिक वेतन से मजबूरों की आमदनी बढ़ेगी।

स्वामी कोरगज्जा मंदिर : न्याय के देवता के रूप में पूजा, रात को होते हैं खास अनुष्ठान

IANS | November 23, 2025 7:43 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैंगलोर में एक ऐसा मंदिर है, जहां सुरक्षा और न्याय पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगती है। अमावस्या की रात को खास अनुष्ठान होते हैं। अनोखा और दैवीय नजारा हर अमावस्या की रात को स्वामी कोरगज्जा मंदिर में देखने को मिलता है।

ठंडी हवा की अनदेखी मार: हाइपोथर्मिया से बुज़ुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में

IANS | November 23, 2025 7:36 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों की ठिठुरन सिर्फ शरीर को कंपाती नहीं, उम्रदराज लोगों के लिए यह धीमी और खतरनाक जंग भी बन जाती है। जब तापमान अचानक गिरता है, तो शरीर अपने तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है। लेकिन बुज़ुर्गों में यह क्षमता कमजोर हो चुकी होती है। उनकी त्वचा पतली होती है, मांसपेशियां कमजोर, ब्लड सर्कुलेशन धीमा और थर्मोरेग्यूलेशन यानी शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाला सिस्टम पहले जैसा चुस्त नहीं रहता। ऐसे में जरा सी ठंड भी हाइपोथर्मिया में बदल सकती है।

इंदौर के 'लव लेटर मास्टर' रहे सलीम खान, बॉलीवुड के लिए रहे हिट-मशीन

IANS | November 23, 2025 7:36 PM

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी के रंगीन किस्सों के लिए भी याद किए जाते हैं। सलीम खान भी ऐसे ही एक सितारे हैं। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी जिंदगी की कई रोचक बातें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं। सलीम खान बचपन में दोस्तों के लिए लव लेटर लिखा करते थे। इसी ने उन्हें धीरे-धीरे बॉलीवुड की कहानियों तक पहुंचा दिया।

'मैं उसका इंतजार कर रही', भाई को याद कर इमोशनल हुईं सेलिना जेटली

IANS | November 23, 2025 7:15 PM

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली इन दिनों गहरे दर्द में हैं। उनके बड़े भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली, को विदेश में अगवा हुए 444 दिन हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दर्द को बयां किया।

जम्मू-कश्मीर में पहले चूना-पत्थर ब्लॉक की नीलामी कल से होगी शुरू, राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

IANS | November 23, 2025 6:51 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के तहत जम्मू-कश्मीर के विकास को बढ़ावा देने के लिए, राज्य के पहले चूना-पत्थर ब्लॉक की नीलामी सोमवार से जम्मू में शुरू की जाएगी। यह जानकारी खान मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।