कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलना भारत के प्रति दुनिया के भरोसे का प्रतीक
कोलकाता, 27 नवंबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा। देशभर के खिलाड़ी इस खबर से रोमांचित हैं। पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी भी कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर उत्साहित हैं। पांच साल बाद आयोजित होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा लेने का सपना युवा खिलाड़ी देख रहे हैं।