श्री प्रसन्नास वीरंजनेयस्वामी : भय, बाधा और नकारात्मकता से मुक्ति, दर्शन मात्र से मिलती कृपा

IANS | December 10, 2025 7:17 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में कई चमत्कारी मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अपनी मान्यता और इतिहास है। पवनपुत्र हनुमान जी के देशभर में कई चमत्कारी मंदिर हैं, जो भूत-प्रेत बाधा से छुटकारा दिलाते हैं।

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

IANS | December 10, 2025 7:11 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में इसका उपयोग बढ़ रहा है।

श्री चेन्नाकेशव स्वामी मंदिर: 103 साल में बनकर तैयार हुआ भगवान विष्णु को समर्पित ये मंदिर

IANS | December 10, 2025 7:04 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। हर मंदिर का अपना विशिष्ट इतिहास और पूजनीय देवी-देवताओं की कहानी है। बेलूर में स्थित चेन्नाकेशव मंदिर ऐसा ही एक अद्भूत मंदिर है, जिसकी हर दीवार और स्तंभ अलग इतिहास और नक्काशी की गवाही देता है।

विश्वनाथन आनंद : मद्रास का शेर, जिसने भारतीय शतरंज में क्रांति ला दी

IANS | December 10, 2025 7:02 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। शतरंज की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले विश्वनाथन आनंद को 'मद्रास का शेर' कहा जाता है। वो शख्स, जिसने भारतीय शतरंज में क्रांति ला दी। वैश्विक स्तर पर अमिट छाप छोड़ने वाले विश्वनाथन आनंद ने अपनी प्रतिभा और लगन के साथ दुनिया के चुनिंदा लोगों के बीच अपना वर्चस्व कायम किया है।

सिंहावलोकन 2025: जेन-जी ने आभासी दुनिया से निकल, दुनिया को अपने होने का एहसास कराया

IANS | December 10, 2025 6:54 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 का वर्ष यह साबित करता है कि जेन-जी (जेड) केवल डिजिटल दुनिया में ही रमा नहीं रहता, वो आभासी दुनिया का नुमांइदा बनकर अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराना चाहता, बल्कि विश्व स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव में निर्णायक भूमिका निभाने को तत्पर है। इस साल युवा आंदोलनों और प्रदर्शनकारियों की ताकत ने कई देशों में सरकारों को झुकने पर मजबूर किया और वैश्विक मीडिया में जेन-जी की चर्चा शीर्ष विषय बन गई।

सरदार पटेल को 28 वोट मिले, लेकिन दो वोट पाकर नेहरू प्रधानमंत्री बन गए: अमित शाह

IANS | December 10, 2025 6:44 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो (विपक्ष) कहते हैं कि भाजपा को कभी सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ता। सत्ता विरोधी लहर का सामना तो उन्हें करना पड़ता है जो जनहित के विरुद्ध काम करते हैं।

भारत में स्टार्टअप्स की संख्या 2.01 लाख के पार, 21 लाख से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

IANS | December 10, 2025 6:33 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में स्टार्टअप्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार, स्टार्टअप इंडिया स्कीम के तहत अब देश में 2,01,335 स्टार्टअप्स रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इन स्टार्टअप्स ने देश भर में 21 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। ये जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक वार्षिक रिपोर्ट से सामने आई है।

अदरक की बर्फी : स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो, घर पर करें तैयार

IANS | December 10, 2025 6:16 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी, गले में खराश और पाचन की कमजोरी से बचने के लिए जरूरी नहीं हर बार कड़वी दवा ली जाए। लजीज चीज के साथ भी सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है। ऐसी ही एक लजीज डिश का नाम अदरक की बर्फी है।

देश का प्रधानमंत्री और राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या यह घुसपैठिए तय करेंगे: अमित शाह

IANS | December 10, 2025 6:14 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2004 तक, किसी भी राजनीतिक दल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध नहीं किया था। स्वच्छ मतदाता सूचियों और स्वस्थ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है। यदि मतदाता सूचियां, जो चुनावों का आधार हैं, सटीक और अपडेट नहीं हैं, तो हम चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद नहीं कर सकते। इसलिए, मतदाता सूचियों की एसआईआर आवश्यक है। इसी के अनुरूप, चुनाव आयोग ने 2025 में एसआईआर कराने का निर्णय लिया है।

भारत चार स्तंभों के जरिए रोजमर्रा की जरूरतें सुनिश्चित करता है: डॉ. पी.के. मिश्र

IANS | December 10, 2025 6:13 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्र ने बुधवार को कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां संवैधानिक आदर्श, लोकतांत्रिक संस्थाएं और सामाजिक मूल्य मिलकर मानव गरिमा को सुरक्षित और मजबूत बनाते हैं।