आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स 382 अंक उछलकर बंद, टीसीएस टॉप गेनर रहा
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,649.84 और निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,483.55 पर था।