'दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका', भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित

IANS | March 2, 2026 10:33 AM

मेलबर्न, 2 मार्च (आईएएनएस)। वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक खेला जाना है। इस एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में जो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

इजरायल-ईरान युद्ध की आग तेज होने से कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की उछाल

IANS | March 2, 2026 10:20 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में युद्ध तेज होने के बाद सोमवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह उछाल अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद आया।

'ईरान और इजरायल युद्ध का असर', जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को स्वेदश लौटने में हो रही देरी

IANS | March 2, 2026 10:00 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर टी20 विश्व कप 2026 की व्यवस्थाओं पर पड़ा है। विश्व कप में अपना सफर समाप्त करने के बाद भी जिम्बाब्वे की टीम स्वदेश नहीं लौट पा रही है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरे

IANS | March 2, 2026 9:50 AM

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन और अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 300 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

IANS | March 2, 2026 9:38 AM

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए इस हमले की अमेरिका और छह खाड़ी देशों ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इन हमलों को “खतरनाक बढ़ोतरी” बताया है, जिससे इलाके की स्थिरता को खतरा है।

'अपनी टीम पर ध्यान दो', भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही फैंस ने पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर को किया ट्रोल

IANS | March 2, 2026 9:21 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

भारत की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | March 2, 2026 9:15 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की शक्ति की प्रशंसा करते हुए एक संदेश में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है।

'वह डिजर्व करता है', वेस्टइंडीज मैच से पहले संजू सैमसन के लिए आर अश्विन ने मांगी थी दुआ

IANS | March 2, 2026 8:40 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेल भारतीय टीम को न सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी दिलाया। दबाव की स्थिति में खेली गई संजू की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

होली के बाद त्वचा की सिर्फ बाहरी नहीं, आतंरिक देखभाल भी जरूरी, प्राकृतिक नुस्खे देंगे प्रभावी परिणाम

IANS | March 2, 2026 8:03 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन सावधानी न बरतने पर यह आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। अक्सर रंगों में मौजूद केमिकल त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं, जिससे स्किन रूखी हो जाती है या छिलने लगती है। जिनकी त्वचा संवेदनशील (सेंसिटिव) है, उन्हें लाल चकत्तों और एलर्जी का खतरा अधिक रहता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप होली खेलते समय और उसके बाद भी अपनी त्वचा की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें।

'आठ दिन में बदली तस्वीर': संजू सैमसन के सामने सूर्यकुमार यादव को सर झुकाना पड़ गया

IANS | March 2, 2026 8:02 AM

कोलकाता, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की रही। सैमसन मैच में टीम इंडिया के लिए नायक बनकर उभरे।