हेनरिक क्लासेन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूछे साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड: केविन पीटरसन
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने आईपीएल में बुधवार मुंबई इंडियंस के खिलाफ 65 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले एसआरएच के 34 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की जमकर प्रशंसा की है। पीटरसन ने कहा है कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को क्लासेन से 2027 में होने वाले वनडे विश्व वर्ल्ड कप के लिए नेशनल टीम में शामिल होने के लिए कहना चाहिए।