एक ही ओवर में 5 चौके, इस लिस्ट में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बने विराट कोहली
अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं।