कीर स्टार्मर के इस्तीफे की अटकलें तेज, एंडी बर्नहैम बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री
लंदन, 21 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजनीतिक हलकों में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। फादर्स डे के दिन चर्चा जोरों पर है कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और एंडी बर्नहैम उनकी जगह ले सकते हैं। लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के बीच यह माना जा रहा है कि स्टार्मर सोमवार को अपने पद से हटने का ऐलान कर सकते हैं, ताकि पार्टी नेतृत्व में सहज बदलाव का रास्ता खुल सके।